फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Divyang camp: Divyangs went for checkup with the help of a stick, had to wait for hours

दिव्यांग शिविर : डंडे के सहारे जांच कराने गए दिव्यांग, घंटों करना पड़ा इंतजार

Tue, 03 Jun 2025 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Divyang camp: Divyangs went for checkup with the help of a stick, had to wait for hours
जिला अस्पताल में डंडे के सहारे जाता दिव्यांग। संवाद
बदायूं। जिला अस्पताल में सोमवार को लगे दिव्यांग बोर्ड के शिविर में अव्यवस्था हावी रही। सुबह सात बजे से पहुंचे दिव्यांगों की समय पर जांच नहीं हो सकी। डॉक्टर ने दस्तावेजों की कमी के चलते उन्हें वापस कर दिया। इसी तरह कई दिव्यांगों के सभी दस्तावेज होने के बाद भी समय पर डॉक्टर पर के न आने से देर तक इंतजार करना पड़ा। वहीं, हड्डी के डॉक्टर को दिखाने के बाद दिव्यांगों को जांच केंद्र तक ले जाने की व्यवस्था नहीं है। इस वजह से मरीज खुद ही डंडे के सहारे जांच कराने को पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

दिव्यांग बोर्ड के डॉक्टर अपनी-अपनी ओपीडी में ही बैठकर सामान्य मरीजों के साथ दिव्यांगों का भी उपचार करते हैं। अगर दिव्यांग बोर्ड के सभी डॉक्टर एक ही छत के नीचे बैठकर दिव्यांगों का परीक्षण करें तो काफी हद तक उनको राहत मिलेगी। अव्यवस्था के संबंध में सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह का पक्ष जानने के लिए कई बार फोन किया, लेकिन उन्होंने उठाया नहीं।
विज्ञापन

---
जिला अस्पताल में नहीं होती कान की जांच
बहरापन के शिकार लोग डॉक्टर के पास प्रमाण पत्र के लिए आते हैं, लेकिन इसकी जांच के लिए उन्हें अलीगढ़ रेफर किया जाता है। इससे मरीजों को बेहद परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बेटी का दिव्यांग प्रमाण पत्र बना हुआ है। रेलवे के पास के लिए मुहर लगवाने आई थीं। दोपहर एक बजे तक डॉक्टर नहीं आए थे। इस वजह से कई घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
- मंतुशर, उझानी
--
- सुबह सात बजे दिव्यांग बोर्ड में जांच कराने के लिए आ गए थे, आधार कार्ड न होने की वजह से जांच नहीं हो पाई।
-नीति, दातागंज
--
फोटो-23
दोनों पैर ठीक तरह से काम नहीं करते हैं। इस वजह के लिए चार बार जिला अस्पताल आ चुके हैं, लेकिन अभी तक प्रमाण पत्र नहीं बन सका है।
- सतीश, सुजातपुर

तीन निरस्त, 51 दिव्यांगों के बने प्रमाण पत्र
दिव्यांग बोर्ड में सोमवार को कुल 54 दिव्यांग परीक्षण आए थे। इसमें तीन लोग दिव्यांगता की श्रेणी में नहीं आए। इस पर उनके आवेदन को निरस्त कर दिया गया। मानसिक रोगों से जुड़े दिव्यांगों को मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया है।

--

जिला अस्पताल में डंडे के सहारे जाता दिव्यांग। संवाद

जिला अस्पताल में डंडे के सहारे जाता दिव्यांग। संवाद

जिला अस्पताल में डंडे के सहारे जाता दिव्यांग। संवाद

जिला अस्पताल में डंडे के सहारे जाता दिव्यांग। संवाद

जिला अस्पताल में डंडे के सहारे जाता दिव्यांग। संवाद

जिला अस्पताल में डंडे के सहारे जाता दिव्यांग। संवाद

जिला अस्पताल में डंडे के सहारे जाता दिव्यांग। संवाद

जिला अस्पताल में डंडे के सहारे जाता दिव्यांग। संवाद

जिला अस्पताल में डंडे के सहारे जाता दिव्यांग। संवाद

जिला अस्पताल में डंडे के सहारे जाता दिव्यांग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed