{"_id":"6734ef054e505be0f20dd5f3","slug":"divisional-commissioner-and-ig-inspected-the-kakora-fair-badaun-news-c-123-1-sbly1018-129309-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मंडलायुक्त व आईजी ने किया मेला ककोड़ा का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मंडलायुक्त व आईजी ने किया मेला ककोड़ा का निरीक्षण
विज्ञापन
मोटर वोट से ककोड़ा मेला घाट का जायजा लेतीं कमिश्नर सौम्या अग्रवाल,आईजी डॉ.राकेश सिंह व डीएम,एसस
बदायूं। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल व पुलिस महानिरीक्षक (आईडी) राकेश सिंह ने डीएम व एसएसपी के साथ रुहेलखंड के मिनी कुंभ कहे जाने वाले मेला ककोड़ा स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने नक्शे के जरिए पूरे मेले क्षेत्र की तैयारियों की जानकारी की व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने मेला ककोड़ा को प्लास्टिक मुक्त रखने के प्रयास करने के लिए कहा।
निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने अधिकारियों को हाई फ्लड लाइट लगाने के लिए कहा। साथ ही वॉच टावर की संख्या को बढ़ाने के निर्देश दिए। गंगा किनारे के मुख्य घाट का भी मुआयना किया। कहा कि गंगा घाट के किनारे जहां स्नान होता है वहां साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
आईजी राकेश सिंह ने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में निर्देशित किया। कहा- मेले में बनाए गए प्वाइंटों पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी की निगरानी होनी चाहिए। ड्यूटी में लापरवाही न हो।
विज्ञापन
डीएम निधि श्रीवास्तव ने बताया कि मेला क्षेत्र में महिलाओं के लिए 20 चेंजिंग रूम बनाए गए हैं। 50 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, साथ ही 30 गोताखोरों की व्यवस्था भी की गई है। मेला क्षेत्र में जिला पंचायत द्वारा 12 वाॅच टाॅवर लगाए जाने हैं। अब तक नौ लगाए जा चुके हैं। शेष तीन भी जल्द लगाने के निर्देश दिए हैं। मेले को सुरक्षित रूप से सम्पन्न कराया जाएगा। इस दौरान मंडलायुक्त, आईजी, जिलाधिकारी व अन्य पुलिस अधिकारियों ने नौकायन कर मेला क्षेत्र का जायजा लिया।
डीएम व एसएसपी बृजेश कुमार सिंह ने घुड़सवार पुलिस के घोड़े पर सवार होकर मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था देखी। वहीं कार्यक्रम उपरांत जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र में लगाए गए योग शिविर का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके अधिकारियों के साथ अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत मासूम रजा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।