फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Diversion on Kanwar route from 8 pm today till Monday evening

Budaun News: कांवड़ मार्ग पर आज रात आठ बजे से सोमवार शाम तक डायवर्जन

Fri, 11 Jul 2025 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Diversion on Kanwar route from 8 pm today till Monday evening
बदायूं। सावन का पवित्र माह शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इसी के साथ ही कावंड़ यात्रा शुरू हो जाएगी। जिले में निकलने वाली कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली हैं। इसके लिए शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार शाम पांच बजे रूट डायवर्जन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान बरेली-मथुरा हाईवे वन-वे रहेगा। हाईवे के कट पर बांस बल्ली लगाकर बंद कर दिए गए है। इसके अलावा भारी व हल्के वाहनों के आवागमन के लिए अन्य मार्गों से वैकल्पिक व्यवस्था की गई हैं, ताकि लोगों को परेशानी न हो। एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए खुराफातियों पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए बिना वर्दी के 150 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

--

ऐसा रहेगा डायवर्जन प्लान



- शाहजहांपुर से अलीगढ़ को जाने वाले वाहन बिसौली-सहसवान बायां नरौरा होकर जाएंगे।

- बरेली से कासगंज को जाने वाले वाहन बिसौली-सहसवान बायां अलीगढ़ होते हुए जाएंगे।



- मुरादाबाद से कासगंज को जाने वाले वाहन बिसौली-सहसवान बायां अलीगढ़ होते हुए जाएंगे।

- मुरादाबाद से शाहजहांपुर को जाने वाले वाहन बिसौली बायां म्याऊं-उसावां होते हुए जाएंगे।



- कासगंज से शाहजहांपुर को जाने वाले वाहन दातागंज से उसावां होते निकाले जाएंगे।

- बरेली को जाने वाली रोडवेज बस व अन्य हल्के वाहन नवादा चौकी से कुंवरगांव होते हुए जाएंगे।



- बदायूं से कासगंज व दिल्ली जाने वाली रोडवेज बस व अन्य वाहन नवादा चौकी से सहसवान, अलीगढ़ होते जाएंगे।

- बदायूं से शाहजहांपुर जाने वाली रोडवेज बस व वाहन दातागंज तिराहा से जलालाबाद होते हुए जाएंगे।



- बदायूं शहर से एटा व अलीगढ़ जाने वाले वाहन जालंधरी सराय रोड से शेखुपुर-कादरचौक होते जाएंगे।



ये हैं डायवर्जन प्वाइंट

पुलिस ने जिले से डायवर्जन के लिए जगह- जगह प्वाइंट बनाया है। इसमें उझानी बरी बाईपास, मुजरिया चौराहा, राजकीय मेडिकल कालेज तिराहा, सहसवान में कछला रोड, आंवला-कुंवरगाव चौराहा बाईपास, सरदार पटेल चौक बाइपास, बीआरबी तिराहा, मझिया मोड़, केशव पुलिस चौकी, सरदार भगत सिंह चौक, जालंधरी सराय चौराहा, नौशेरा तिराहा, बिल्सी मोड़ तिराहा और दातागंज तिराहा से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
146 किलोमीटर के कांवड़ मार्ग में लगाए गए 366 सीसीटीवी कैमरे
एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी ने बताया कि 146 किलोमीटर का कांवड़ मार्ग है। इस मार्ग पर 366 सीसीटीवी कैमरे लगवाएं गए हैं। कांवड़ मार्ग पर 35 धार्मिक स्थल है। वहां पर पुलिस की तैनाती रहेगी। इसके अलावा पांच कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। कांवड़ क्षेत्र को छह जोन व 32 सेक्टर में बांटा गया। मार्ग पर पांच वॉच टाॅवर बनाए गए। खुराफातियों पर नजर रखने के लिए क्षेत्र में कांवड़ रक्षक बनाए गए हैं।

छह सीओ, 24 इंस्पेक्टर समेत सात सौ पुलिस कर्मियों की तैनाती

कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए दूसरे जिले से भी पुलिसकर्मियों को बुलाया गया। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए छह सीओ, 24 इंस्पेक्टर, 120 एसआई, 700 कांस्टेबल व हेडकांस्टेबल, एक कंपनी फ्लड पीएसी, एक कंपनी पीएसी व उसहैत के अटेना घाट पर एक कंपनी पीएसी की तैनाती रहेगी। इसके अलावा यातायात व्यवस्था के लिए कांवड़ मार्ग पर 111 बैरियर बनाए गए है। एक यातायात प्रभारी, 16 टीएसआई, 35 हेड कांस्टेबल, 57 कांस्टेबल व पांच क्रेन लगाई गई है। कछला के भागीरथ घाट पर आठ स्टीमर तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed