{"_id":"587a6c1f4f1c1b222aba8c99","slug":"dived-into-the-river-porridge-dan-earned-a-virtue","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डुबकी लगाई, खिचड़ी दान कर कमाया पुण्य ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डुबकी लगाई, खिचड़ी दान कर कमाया पुण्य
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
गंगा में डुबकी लगाई, खिचड़ी दान कर कमाया पुण्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंगल आरती में शामिल हुए गंगा भक्त
मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पर मोक्षदायिनी में डुबकी लगाई। मंगल गीत गाकर परिवार व लोकहित की कामना की। रेवड़ी, मूंगफली का दान किया। कुष्ठ रोगियों को भी दान देते हुए खिचड़ी भोज कराया। मोहित शर्मा, सुमित तोमर, नवीन देवेंद्र सिंह, शिव सिंह आदि मौजूद रहे। इधर, भारतीय एकता परिवार के तत्वावधान में कछला गंगा घाट पर सफाई अभियान चलाकर गंगा के घाटों की सफाई की। तत्पश्चात मां गंगा की आरती व दीपदान किया।
अध्यक्ष सचिन सूर्यवंशी ने कहा कि आज ही के दिन भगवान भगीरथ मां गंगा को स्वर्ग से धरती पर लाए थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में गंगा, यमुना आदि सभी नदियां अपने अस्तित्व के लिए संघर्षरत हैं लेकिन कोई भी इनकी ओर ध्यान नहीं दे रहा है। उपाध्यक्ष सोनू शर्मा ने भी विचार रखे। सुजीत कश्यप, डॉ. आशुतोष उपाध्याय, सोनू शर्मा, रमेश वर्मा, रामदास, रघुवीर सिंह, सियानंद, रामचरण, रघुवीर दास आदि मौजूद रहे। जरीफनगर के गुरु विरजानंद सरस्वती विद्या मंदिर में संक्रांति पर खिचड़ी खिलाई। इस मौके पर लोकमन वर्मा, संजीव, उमेशचंद्र, रविंद्र आदि ने पर्व का महत्व बताया।