{"_id":"66f6c89ad719601cc0036e52","slug":"disturbance-in-mid-day-meal-headmaster-and-sweeper-suspended-badaun-news-c-123-1-sbly1029-126551-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मध्यान्ह भोजन में गड़बड़ी, प्रधानाध्यापक और सफाईकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मध्यान्ह भोजन में गड़बड़ी, प्रधानाध्यापक और सफाईकर्मी निलंबित
Fri, 27 Sep 2024 08:30 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:30 PM IST
विज्ञापन
उझानी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान भोजन चेक करतीे डीएम निधि श्रीवास्तव।स
बदायूं। जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को ब्लॉक उझानी के प्राथमिक विद्यालय नौशेरा व उसावां के उच्च प्राथमिक विद्यालय भुंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान मिड-डे-मील में गोलमाल करने के लिए रजिस्टर में अधिक छात्र-छात्राएं दिखाई गईं। जबकि, मौके पर उपस्थिति कम मिली। इसके बाद जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक और चतुर्थ श्रेणी कर्मी को निलंबित कर दिया।
प्राथमिक विद्यालय नौशेरा के निरीक्षण के दौरान डीएम ने वहां बच्चों से प्रश्न पूछ कर उनकी शिक्षा का स्तर जाना, जो उन्हें अपेक्षा अनुरूप नहीं मिला। उन्होंने विद्यालय में मध्यान्ह भोजन को देखा। भोजन भी मीनू के अनुसार नहीं बनाया गया। बच्चों की उपस्थित चेक करने पर उन्होंने पाया कि उपस्थित रजिस्टर में दर्शाए गए बच्चे मौके पर कम मिले। विद्यालय में साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं थी, शौचालय में भी गंदगी थी व साफ-सफाई ठीक नहीं थी।
इस पर जिलाधिकारी ने वहां की प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश दिए। विद्यालय में साफ सफाई न होने, शौचालय गंदा मिलने पर विद्यालय की चतुर्थ श्रेणी कर्मी को भी निलंबित कर दिया। वहीं, समीपवर्ती आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान भी उन्हें वहां अपेक्षा अनुरूप कार्य नहीं मिला। उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप आंगनबाड़ी केंद्र संचालित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
ब्लॉक उसावां के उच्च प्राथमिक विद्यालय भुंडी के निरीक्षण के दौरान डीएम को वहां बच्चों की शिक्षा का स्तर ठीक मिला। उन्होंने बच्चों से सवाल पूछे जिसका उन्हें सही उत्तर मिला। साफ सफाई की व्यवस्था भी ठीक मिली। यहां उन्होंने स्मार्ट क्लास को ठीक प्रकार से संचालित करने के लिए कहा।