{"_id":"6685e19286930ef1460ea824","slug":"district-sports-stadium-filled-with-water-youth-unable-to-practice-sports-badaun-news-c-123-1-sbly1001-121640-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में भरा पानी, खेल का अभ्यास नहीं कर पा रहे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में भरा पानी, खेल का अभ्यास नहीं कर पा रहे युवा
Thu, 04 Jul 2024 05:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 04 Jul 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। बारिश की वजह से जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम के मैदान में पानी भर गया है। ऐसे में नियमित अभ्यास करने वाले युवाओं को अब निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। अधिकारी भी इस बार कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
शहर से सटे गांव बहेड़ी में जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम बना हुआ है। यहां पर सुबह और शाम को नियमित अभ्यास के लिए खिलाड़ी जाते हैं। इसमें एथलेटिक्स, क्रिकेट, वॉलीबॉल, हॉकी आदि के खिलाड़ी शामिल हैं।
जिले में पिछले सप्ताह से लगातार हो रही बारिश की वजह से मैदान में जगह-जगह जलभराव हो गया है। पिच से लेकर ट्रैक तक पर पानी भरा है। ऐसे में युवा खेल का अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि कुछ युवा स्टेडियम के भवन आदि में कुछ देर एक्सरसाइज करके वापस लौट जाते हैं। जिला क्रीडा अधिकारी अमित रिछारिया ने बताया कि लगातार बारिश होने की वजह से इसकी वजह से कुछ जगहों पर जलभराव हो गया है। बारिश बंद होने के बाद में उसको निकलवा दिया जाएगा।