{"_id":"591ee9494f1c1bd81af229a5","slug":"district-s-first-public-health-center-will-open-in-bisauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिसौली में खुलेगा जिले का पहला जन औषधि सेवा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिसौली में खुलेगा जिले का पहला जन औषधि सेवा केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
Updated Fri, 19 May 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Medicine
- फोटो : demo
ब्रांडेड कंपनियों की महंगी दवाओं के मुकाबले सस्ती जेनरिक दवाओं को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के तहत बदायूं को एक लाइसेंस मिल गया है। इसके तहत बिसौली तहसील में केंद्र खोला जाएगा।
आम आदमी को हर बीमारी की सस्ती दवाएं आसानी से मुहैया हो सकें। इसके लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री जन औषधि योजना शुरू की थी। इसके तहत देश भर में जन औषधि सेवा केंद्र खोले जा रहे हैं। ज्यादातर मेडिकल स्टोर्स पर महंगी और ब्रांडेड कंपनियों की दवाएं ही मिलती हैं। सस्ती जेनरिक दवाओं के स्थान पर ज्यादातर डॉक्टर भी ब्रांडेड कंपनियों की दवाएं लिखते हैं। महंगी दवाइयां खरीदने में गरीब तबका असमर्थ होता है। जिले में पहला जन औषधि केंद्र खुलने के बाद आम आदमी को आसानी से सस्ती जेनरिक दवाएं मिल सकेंगी। इस केंद्र पर जेनरिक दवाएं 60 से 70 फीसदी तक कम कीमत पर मिलेंगी। औषधि केंद्र पर जेनरिक दवाएं बनाने वाली सरकारी कंपनियां दवाओं की सप्लाई देंगी।