{"_id":"8dbeb1f4d5f56ab7a83e61912bafdd73","slug":"district-post-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के छह डाकघर और होंगे सीबीएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के छह डाकघर और होंगे सीबीएस
बदायूं।
Updated Mon, 15 Dec 2014 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में प्रधान डाकघर को कोर बैंकिंग सिस्टम (सीबीएसए) करने के बाद अब जिले के छह और डाकघरों को भी हाईटेक करने का काम किया जाएगा। इसके निर्देश आ चुके हैं। इसके लिए विभागीय प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है। लेकिन तारीख आते ही टेक्निकल प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
बता दें कि जमाने के साथ और ग्राहकों को अधिक सुविधा देने के लिए डाकघरों को भी हाईटेक करने का काम किया जा रहा है। देश में तमाम जगह प्रधान डाकघरों को कोर बैंकिंग सिस्टम (सीबीएस) के माध्यम से आपस में जोड़ा जा रहा है। हाल ही में बदायूं शहर के प्रधान डाकघर को सीबीएस कर दिया गया। वहीं अब जिले के छह और डाकघरों को भी सीबीएस किया जाएगा। विभागीय जानकारों की माने तो इसका आदेश जारी हो चुका है। बताते हैं कि विभागीय प्रक्रिया भी शुरू करा दी गई है। हालांकि अभी तारीख न आने के कारण टेक्निकल प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। डाकघर अधीक्षक रामबाबू मिश्रा बताते हैं कि जिले में छह और डाकघरों को सीबीएस किया जाएगा। आदेश मिल चुके हैं। बताया कि इसके अंतर्गत सहसवान, दातागंज, बिसौली, उझानी, बिल्सी और बदायूं सिटी के डाकघरों को आपस में जोड़ा जाएगा। यहां के ग्राहक ऑनलाइन सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
एटीएम में लग सकता है समय
डाकघर अधीक्षक रामबाबू मिश्रा ने बताया कि एटीमए लगाने की प्रक्रिया तेजी से पूरी कराई जा रही है। इसका काम भी चल रहा है। हालांकि अभी इसमें समय लग सकता है। श्री मिश्रा ने बताया कि अभी तक कोई समय तय नहीं है, फिर भी फरवरी तक एटीमए शुरू होने के आशा जताई जा रही है।