{"_id":"5e5ab00e8ebc3ef41042072d","slug":"district-panchayat-president-swearing-in-ceremony-badaun-news-bly397888350","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूंः डीएम ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष को दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूंः डीएम ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष को दिलाई शपथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शनिवार को डीएम कुमार प्रशांत ने जिला पंचायत सभागार में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीती सागर उर्फ पुष्पा देवी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर 24 फरवरी को मतदान हुआ था। इस मौके पर सिडको चेयरमैन बीएल वर्मा ने नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष को बधाई देते हुए आशा जताई कि वह दायित्वों का निर्वहन भलीभांति करेंगी। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारती ने कहा कि अध्यक्ष पद की शपथ के बाद समाज के प्रति उनके दायित्व और बढ़ गए हैं। जिला पंचायत के एएमए सत्यपाल ने सभी अधिकारी, जनप्रतिनिधियों व नागरिकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल, उसहैत नगर पंचायत अध्यक्ष सैनरा वैश्य, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, पूर्व विधायक योगेंद्र सागर, एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी, सीडीओ निशा अनंत, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन धीरज सक्सेना ने किया।
अतिरिक्त पुलिस फोर्स रहा तैनात
सीएए और एनआरसी के खिलाफ बीते दिनों दिल्ली में हुए उग्र प्रदर्शन को देखते हुए जिला स्तर पर पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर है। शनिवार को जिला पंचायत सभागार में हुए शपथ ग्रहण समारोह में अतिरिक्त पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस फोर्स रहा तैनात
सीएए और एनआरसी के खिलाफ बीते दिनों दिल्ली में हुए उग्र प्रदर्शन को देखते हुए जिला स्तर पर पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर है। शनिवार को जिला पंचायत सभागार में हुए शपथ ग्रहण समारोह में अतिरिक्त पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था।
विज्ञापन