फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   District on alert after Delhi blast, police and intelligence agencies active

Budaun News: दिल्ली में ब्लॉस्ट के बाद जिले में अलर्ट, पुलिस व खुफिया एजेंसियां सक्रिय

Tue, 11 Nov 2025 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
District on alert after Delhi blast, police and intelligence agencies active
चैकिंग करने को लावेला चौक पर पहुंचे पुलिस अ​धिकारी। संवाद
बदायूं। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को लाल किला के पास कार में हुए बम ब्लॉस्ट के बाद जिले में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में पुलिस प्रमुख सार्वजनिक स्थल, रेलवे, बस स्टेशन, होटल, ढाबा, लॉज में चेकिंग कर रही है। इसके साथ ही भीड़ भाड़ वाले प्रमुख बाजारों के आस पास भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे है। संदिग्ध लोगों से पुलिस पूछताछ भी कर रही है।
विज्ञापन

शहर में लावेला चौक, बस, रेलवे स्टेशन, घंटाघर से लेकर अन्य प्रमुख बाजारों, सराफा बाजार समेत भीड़, भाड़ वाले इलाकों में पुलिस ने संदिग्ध लोगों की चेकिंग का काम शुरू कर दिया है। खासकर यहां बस स्टेशन से दिल्ली के यात्री काफी संख्या में जाते है। हर आधे घंटे में दिल्ली के लिए रोडवेज की बस भी चलती है।
विज्ञापन

इसको लेकर यहां से आने व जाने वाले यात्रियों से भी पूछताछ कर उनके सामान की चेकिंग हो रही है। एसएसपी डॉ. बृजेश सिंह, एसपी ग्रामीण ह्देश कठेरिया, सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय समेत शहर व सिविल लाइंस कोतवाल पुलिस टीम के साथ लगातार चेकिंग कर रहे हैं। इसके साथ ही जिले के सभी ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली, संभल, शाहजहांपुर, कासगंज समेत पड़ोसी जिलों की सीमा पर भी पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। एसएसपी ने बताया कि दिल्ली में हुए ब्लॉस्ट के बाद जिले में पुलिस अलर्ट मोड पर है। सभी सार्वजनिक स्थान समेत प्रमुख बाजार, होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस, लॉज, रेलवे व बस स्टेशन के पास पुलिस टीम लगातार रूट मार्च कर रही है। इसके साथ ही संदिग्ध व्यक्ति, लावारिस सामान की भी जांच की जा रही है।

खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय
पुलिस के साथ खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई है। पुलिस की एसओजी टीम भी लगातार निगरानी कर रही है। बस व रेलवे स्टेशनों के आस पास संदिग्धाें पर नजर रखने के लिए सादी वर्दी में भी पुलिस टीमाें को लगाया गया है।


संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल दें जानकारी



जिले में हाई अलर्ट के तहत सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस चेकिंग कर रही है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा-व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है। एसएसपी डॉ बृजेश सिंह व डीएम अवनीश राय भी मंगलवार रात को शहर से लेकर ग्रामीण इलाके में लगातार भ्रमण कर हालात का जायजा लेते रहे। डीएम ने बताया कि सभी मजिस्ट्रेट भी चेकिंग में लगे है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं कोई संदिग्ध गतिविधियों के बारे में किसी को पता लगे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील डीएम व एसएसपी ने की है।

चैकिंग करने को लावेला चौक पर पहुंचे पुलिस अधिकारी। संवाद

चैकिंग करने को लावेला चौक पर पहुंचे पुलिस अधिकारी। संवाद

चैकिंग करने को लावेला चौक पर पहुंचे पुलिस अधिकारी। संवाद

चैकिंग करने को लावेला चौक पर पहुंचे पुलिस अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed