फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   District-level Under-17 team selected for the divisional competition.

Budaun News: मंडलीय प्रतियोगिता के लिए जनपदीय अंडर-17 टीम का किया गया चयन

Mon, 05 Oct 2026 11:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
District-level Under-17 team selected for the divisional competition.
बिसौली क्षेत्र के सिद्ध बरौलिया कॉलेज में मंडल चयन के लिए प्रतिभा दिखाता एक क्रिकेट ​खिलाड़ी। स
बिसौली। जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी अंडर-14 व अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज, शरह बरौलिया में किया गया। दोनों वर्गों में लीग आधार पर मैच खेले गए, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। समापन पर मंडलीय प्रतियोगिता के लिए जनपदीय अंडर-17 टीम का चयन किया गया। टीम 9 अक्टूबर को पीलीभीत में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अवनीश चौधरी ने कहा- क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, अनुशासन और टीम वर्क की पाठशाला है। प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने कहा ऐसे आयोजनों से बच्चों को बड़ा मंच मिलता है। टीम 9 अक्टूबर को पीलीभीत में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन

चयनित अंडर-17 खिलाड़ियों में अक्षय कुमार, सक्षम, अंशुल यादव, आदर्श यादव, टिंकू, आरिष उपाध्याय, राघव पाल, शिवम, आदित्य कुमार, चिराग, अभय, सनी, शिव सक्सेना, राजकुमार, आदित्य उपाध्याय, आदित्य सिंह, माधव शामिल हैं। चयनित खिलाड़ियों को मेडल व स्पोर्ट्स शर्ट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर ओमवीर यादव, अनूप सिंह, अभय सिंह समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed