फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   District lags behind again in cleanliness ranking, Badaun is ranked 412th

Budaun News: स्वच्छता रैंकिंग में फिर पिछड़ा जिला, बदायूं की 412 वीं रैंक

Sat, 19 Jul 2025 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
District lags behind again in cleanliness ranking, Badaun is ranked 412th
विजय नगर से प​थिक चौक को जाने वाले रोड पर फैला कूड़ा। संवाद - फोटो : jyodian news
बदायूं। जिले में संचारी रोग रोकथाम को अभियान चल रहा है। विभाग दावा कर रहे हैं कि गांव-गांव सफाई हो रही है। अब केंद्र सरकार ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 की रैंकिंग जारी की तो अफसरों के दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। जारी की गई रैंकिंग में जिले के नगर पालिका और नगर पंचायतों की स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 की रैंकिंग बृहस्पतिवार को जारी की गई, जिसमें जिले की रैंक निकाय वार दी गई है। जिला मुख्यालय की नगर पालिका से लेकर देहात की नगर पालिका व नगर पंचायत की रैंक ठीक नहीं है। जनपद में 21 नगर पालिका व नगर पंचायत हैं। इसमें से किसी की रैंकिंग 100 तक नहीं हैं। अधिकतर की 200 के बाद ही है।
विज्ञापन

बदायूं नगर पालिका की इस बार 412 रैंकिंग आई है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023-24 में 329 रैंकिंग थी। इससे पहले 2022-23 में 282 रैंक आई थी। इससे साफ है कि साल दर साल स्वच्छ का ग्राफ गिरता जा रहा और शहर में गंदगी फैल रही है। शहर में सफाई व्यवस्था बेहतर नहीं होने का कारण है कि हर बार रैंक खराब हो रही है। वर्तमान में ही शहर के अंदर गंदगी के अंबार लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रेणी में किया बदलाव
केंद्र सरकार ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 का पिछले वर्ष व महीनों में सर्वे कराया गया था, जिसमें पहली बार श्रेणी में परिवर्तन किया गया। पहले 50 हजार से एक लाख और एक लाख से 10 लाख आबादी वाला निकाय स्वच्छ सर्वेक्षण में शामिल होता था। इस बार 50 हजार, एक लाख से तीन लाख व दस लाख तक आबादी की श्रेणी बनाई गई तो सभी निकाय आ गए हैं।

--


निकाय का नाम रैंक
1- नगर पालिका बदायूं 412
2- नगर पालिका उझानी 257
3- नगर पालिका सहसवान 248
4- नगर पालिका बिल्सी 400
5- नगर पालिका बिसौली 860
6- नगर पालिका दातागंज 445
7- नगर पालिका ककराला 652
8- नगर पंचायत इस्लामनगर 476
9- नगर पंचायत अलापुर 450
10- नगर पंचायत वजीरगंज 468
11- नगर पंचायत फैजगजंज बेहटा 533
12- नगर पंचायत रूदायन 630
13- नगर पंचायत मुड़िया धुरेकी 1400
14- नगर पंचायत सैदपुर 918
15- नगर पंचायत कुंवरगांव 937
16- नगर पंचायत सखानू 417
17- नगर पंचायत गुलड़िया 1170
18- नगर पंचायत उसावां 632
19- नगर पंचायत उसहैत 526
20- नगर पंचायत कछला 845
21- नगर पंचायत दहगवां 588
कोट
- स्वच्छ भारत मिशन तहत भारत सरकार ने नेशनल रैंकिंग जारी की है। रैंक में जिला पिछड़ा है। संबंधित अधिकारियों स्वच्छता अभियान चलाकर सुधार के निर्देश जारी किए हैं। - अरुण कुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed