फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   District Judge, DM and SSP saw the security of the court

जिला जज, डीएम और एसएसपी ने देखी न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था

Thu, 21 Oct 2021 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
District Judge, DM and SSP saw the security of the court
न्यायालय में सुरक्षा व्यवस्था देखते जिला जज जफीर अहमद, डीएम दीपा रंजन और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह। संव? - फोटो : BADAUN
बदायूं। जिला जज जफीर अहमद, डीएम दीपा रंजन और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बुधवार शाम न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था देखी। सीसीटीवी कैमरे और गेट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान न्यायालय पहुंचे। उन्होंने दोपहर के समय सीजेएम नवनीत भारती के साथ न्यायालय का भ्रमण किया। न्यायालय के सभी गेटों पर सुरक्षा व्यवस्था देखी और सीसीटीवी रूम का निरीक्षण किया। इधर शाम के समय जनपद न्यायाधीश जफीर अहमद, डीएम दीपा रंजन और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के साथ बैठक की। उसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त रूप से जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और मौके पर ही आवश्यक निर्देश भी दिए। अलग-अलग स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी ली। कंट्रोल रूम पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों से सभी जगह की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि कोर्ट परिसर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघनता से जांच की जाए। अधिवक्ताओं और वादीगणों को आने-जाने के लिए अलग-अलग रास्ते किए जाएं। इसके लिए गेट पर वॉल पेटिंग कराई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed