फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   District Judge and DM-SSP inspected the jail

जिला जज और डीएम-एसएसपी ने किया जेल का निरीक्षण

Fri, 17 Dec 2021 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
District Judge and DM-SSP inspected the jail
जेल से बाहर आते जिला जज, डीएम और एसएसपी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। बृहस्पतिवार को जिला जज जफीर अहमद, डीएम दीपा रंजन और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने अचानक अधीनस्थ अधिकारियों के साथ जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने बारी-बारी से सभी बैरकों को चेक किया। बंदियों से उनकी समस्या के बारे में पूछा और उन्हें कोविड व डेंगू से बचाव की जानकारी दी।
विज्ञापन

डीएम ने पुरुष व महिला बैरक, अस्पताल, भोजनालय का गंभीरता से निरीक्षण किया। उन्होंने जेलर को जेल में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन कराने का निर्देश दिए। अधिकारियों ने जेल में बंदियों की स्थिति, भोजन और साफ-सफाई के संबंध में जानकारी ली। साथ ही बंदियों से उनके अधिकारों के प्रति जानकारी ली। उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी के संबंध में भारत सरकार और शासन की गाइड लाइन का पालन किया जाए। आपस में दो गज की दूरी, मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग जरूर किया जाए।
विज्ञापन

समय-समय पर साबुन से हाथ धोएं। महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों के भोजन और उनकी शिक्षा संबंधी व्यवस्था को लेकर भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जेल में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक निरीक्षण चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed