फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   District hospital lab is being built with Rs 88 lakh

Budaun News: 88 लाख रुपये से बन रही जिला अस्पताल की लैब

Wed, 12 Feb 2025 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
District hospital lab is being built with Rs 88 lakh
जिला अस्पताल में बन रही लैब का अधूरा पड़ा कार्य। संवाद
बदायूं। जिला अस्पताल की लैब के भवन को सुंदर व उपयोगी बनाने के लिए शासन से मंजूर 88 लाख रुपये से कार्य चल रहा है। दिसंबर तक कार्य पूरा होना था, लेकिन अब तक निर्माण कार्य ही पूरा नहीं हो सका है। सीएमओ ने ठेकेदार को जल्द निर्माण कार्य पूरा करने को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 88 लाख रुपये से इंट्रीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब बनाई जा रही है। निर्माण की जिम्मेदारी लखनऊ की संस्था को दी गई है। निर्माण कार्य में शुरू से मानक के विपरीत कार्य करने के आरोप लगे, लेकिन इस ओर किसी ने ध्यान ही नहीं दिया। दिसंबर तक निर्माण कार्य पूरा होना था। जनवरी में लैब का संचालन होना था, लेकिन अब तक लैब का कार्य पूरा नहीं हो सका है। डीएम भी जल्द निर्माण पूरा कराने के निर्देश दे चुकी हैं।
विज्ञापन


भवन का पुराना मेटेरियल गायब

भवन निर्माण से पहले पुराने भवन के आगे लाखों रुपये से डलवाई गई टिनशेड व लोहे के खंभे आदि गायब हो चुके हैं। सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह का कहना है कि निर्माण कार्य सीएमओ की देखरेख में कराया जा रहा है। इसके बारे में वह ही विस्तार से जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुराने भवन की रंगाई-पुताई कर नया दर्शाने की कोशिश

पुराना भवन तोड़ा नहीं गया है। बाहर की तरफ पड़ी जगह पर एक बरामदा व एक कमरा तैयार कर दिया गया। अब पुराने भवन पर प्लास्टर कर उसको नया बनाने की कोशिश की जा रही है।




निर्माण कार्य दिसंबर तक पूरा होना था, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो सका है। ठेकेदार को जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। - डॉ. रामेश्वर मिश्रा, सीएमओ

जिला अस्पताल में बन रही लैब का अधूरा पड़ा कार्य। संवाद

जिला अस्पताल में बन रही लैब का अधूरा पड़ा कार्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed