फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   district hospital

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा, अभिलेख फाड़ने की कोशिश

Fri, 22 Nov 2019 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
district hospital
बदायूं। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बुधवार रात एक महिला और उसके परिवार वालों ने जमकर हंगामा किया। अभिलेख फाड़ने की कोशिश की और मेडिकल कराने की सरकारी फीस भी जमा नहीं की। इससे इमरजेंसी में अफरातफरी मची रही। ईएमओ ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र में गद्दी चौक निवासी एक महिला बुधवार देर रात जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंची थी। बताते हैं कि उस समय डॉ. मोहित यादव ड्यूटी पर थे। महिला काफी समय तक अपने पति का इंतजार करती रही। जब उसका पति बरेली से लौटा तो उसने डॉक्टर को पुलिस की मजलूमी चिट्ठी देते हुए मेडिकल कराने को कहा। अस्पताल के कर्मचारियों ने उस चिट्ठी को रजिस्टर पर चस्पा कर लिया था। उसके बाद डॉक्टर ने महिला का मेडिकल शुरू कर दिया। आरोप है कि उसी समय महिला और उसके परिवार वालों ने डॉक्टर ने सीटी स्कैन करवाने और मेडिकल में गंभीर चोट दिखाने को कहा। डॉक्टर ने मना किया तो उसके परिवार वाले बिगड़ गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। डॉक्टर से गाली गलौज की और अभिलेख फाड़ने की कोशिश की। उसने मेडिकल कराने की सरकारी फीस भी नहीं भरी। बाद में महिला और उसके परिवार वाले चले गए। इसके कुछ देर बाद महिला के देवरों ने हंगामा किया। जिस पर डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दे दी। तब कहीं मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

एक महिला और उसके परिवार वाले मेडिकल कराने आए थे। वह मेडिकल में ज्यादा चोटें लिखवाना चाहते थे। जब उनसे मना किया तो वह उल्टे आरोप लगाने लगे। उन्होंने अभिलेख फाड़ने की कोशिश की। ये सब सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मोहित यादव, ईएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed