{"_id":"66396d671fbffd0b53013d66","slug":"district-borders-sealed-at-20-places-paramilitary-forces-deployed-along-with-police-badaun-news-c-123-1-sbly1004-118303-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जिले की सीमाएं 20 स्थानों पर सील, पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जिले की सीमाएं 20 स्थानों पर सील, पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल तैनात
विज्ञापन
बदायूं। मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है। मतदान केंद्रों पर संवेदनशीलता के हिसाब से पुलिस बल, अर्धसैनिक बल, पीएसी तैनात है। सीमाओं को 20 स्थानों पर सील किया गया है।
मंगलवार को जिले में 2577 बूथों पर मतदान है। 1410 मतदान केंद्रों पर बेवकॉस्टिंग कराई जा रही है। 428 मतदान केंद्र संवदेनशील हैं, जहां अलग से सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है। ऐसे इंतजाम किए गए हैं कि कोई घटना होने पर 10 मिनट के अंदर पुलिस बल मौके पर पहुंच जाएगा। इसके लिए जिले भर में 225 सेक्टर मोबाइल लगाए गए हैं। 225 अधिकारी, मोबाइल टीम में लगाए गए हैं। सभी अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहेंगे। एसएसपी अलोक प्रियदर्शी ने बताया कि जिले में कहीं भी खुराफात नहीं होने दी जाएगी। अगर कोई अफवाह भी फैलाता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
इन पर है सुरक्षा की जिम्मेदारी
200 महिला कांस्टेबल
6000 पुलिसकर्मी
4000 होमगार्ड्स
32 कंपनी अर्धसैनिक बल
छह कंपनी पीएसी