{"_id":"576ec3494f1c1b5d48b488ad","slug":"district-10-began-construction-of-anganwadi-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 10 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 10 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण शुरू
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कूकेलिप्टस के पेड़ खड़े होने एक केंद्र का निर्माण नहीं हुआ शुरू
निश्चित तिथि तीन जुलाई तक निर्माण कार्य पूरा होने में आशंका
कुपोषण की जंग में मुख्य केंद्र आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण जिले में 10 लोहिया ग्राम पंचायतों में शुरू कर दिया गया है। एक गांव में यूकेलिप्टस के पेड़ खड़े होने से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में तीन जुलाई तक निर्माण कार्य पूरा होता नजर नहीं आ रहा है।
कुपोषण के खिलाफ लड़ी जा रही जंग के प्रमुख और प्राथमिक केंद्रों को पहले मजबूत एवं दुरस्त करने का काम किया जा रहा है। इसके तहत जिले में समाजवादी लोहिया ग्राम में चयनित 11 ग्राम पंचायतों में आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण होना है। इनमें से ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी) ने 10 केंद्रों का निर्माण शुरू कर दिया है, जबकि अभी भी एक केंद्र का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इनमें से प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र की लागत 7.52 लाख रुपये है। इन केंद्रों को तीन जुलाई तक पूरा करना है, लेकिन आंगनबाड़ी केंद्रों के बनने की रफ्तार को देखकर समय से काम पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। जबकि उझानी ब्लाक के ललुइया गांव में जिस स्थान पर आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण होना है। वहां पर यूकेलिप्टस के पेड़ खड़े हैं। इस वजह से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है।