{"_id":"68e96cd2cbeba7b4df0b6551","slug":"distribution-of-food-grains-to-eligible-card-holders-till-25th-badaun-news-c-123-1-bdn1012-148743-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पात्र कार्डधारकों को खाद्यान्न का वितरण 25 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पात्र कार्डधारकों को खाद्यान्न का वितरण 25 तक
विज्ञापन
बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि पात्र गृहस्थी व अंत्योदय कार्डधारकों को खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया 10 से 25 अक्तूबर 2025 तक कराई जाएगी। इस अवधि में पात्र लाभार्थियों को सरकार की ओर से गेहूं, चावल और मक्का का वितरण पूरी तरह नि:शुल्क किया जाएगा।
डीएम ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को खाद्यान्न के उठान और वितरण कार्य को सुचारू रूप से संचालित कराने के दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बताया कि अंत्योदय लाभार्थियों को प्रति कार्ड 14 किलो गेहूं, 16 किलो चावल और 5 किलो मक्का (कुल 35 किलो खाद्यान्न) वितरित किया जाएगा। पात्र गृहस्थी योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति दो किलो गेहूं, 2 किलो चावल और एक किलोग्राम मक्का (कुल 5 किलोग्राम खाद्यान्न) दिया जाएगा। बताया कि चावल और मक्का को मिलाकर वितरण स्केल को यथावत 3 किलोग्राम प्रति व्यक्ति रखा गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
मक्का वितरण वाले ब्लॉक
तहसील सदर के ब्लॉक जगत, सालारपुर, उझानी, कादरचौक, तहसील दातागंज के ब्लॉक दातागंज, समरैर, म्याऊ, उसांवा, तहसील बिसौली के ब्लॉक बिसौली, आसफपुर, वजीरगंज, इस्लामनगर और तहसील बिल्सी के ब्लॉक अंबियापुर, बिसौली, सहसवान में मक्का का वितरण किया जाएगा।
-- -- -- -- -