फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dispute over the wedding procession, three wedding guests injured in the scuffle

Budaun News: बरात चढ़ने को लेकर विवाद, मारपीट में तीन बराती घायल

Sat, 25 Apr 2026 02:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 25 Apr 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Dispute over the wedding procession, three wedding guests injured in the scuffle
बारात में हुई मारपीट में घायल समर और विजेंद्र। संवाद - फोटो : smvad
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गढ़ौली गांव में बृहस्पतिवार रात बरात चढ़ने के दौरान हुए विवाद में तीन बराती घायल हो गए। गांव के कुछ लोगों पर बरातियों के साथ मारपीट करने का आरोप है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।
विज्ञापन

बितरोई निवासी मुनीष कुमार ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार रात उनके गांव से बरात गढ़ौली गांव आई थी। बरात चढ़ने के दौरान गांव के कुछ लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद अचानक बरातियों के साथ मारपीट की गई। इस मारपीट में समर कश्यप, बिजेंद्र कश्यप और दीपक कुमार घायल हो गए। शुक्रवार की सुबह पुलिस को सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने घायलों को तत्काल मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम मामले की गंभीरता से पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed