{"_id":"6a7395c783de1dc0b50e6d00","slug":"dispute-over-hoarding-of-bjp-leaders-case-filed-against-chairpersons-representative-badaun-news-c-123-1-bdn1010-170136-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: भाजपा नेताओं का होर्डिंग लगाने के दौरान विवाद, चेयरपर्सन के प्रतिनिधि पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: भाजपा नेताओं का होर्डिंग लगाने के दौरान विवाद, चेयरपर्सन के प्रतिनिधि पर केस
विज्ञापन
उसावां। सावन, रक्षाबंधन आदि त्योहारों की शुभकामनाएं देने के संबंध में नगर पंचायत में भाजपा विधायक सहित जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों के फोटो युक्त होर्डिंग लगाने के दौरान मंगलवार को विवाद हो गया। चेयरपर्सन के प्रतिनिधि ने होर्डिंग लगाने का विरोध किया। प्रतिनिधि के विरुद्ध गालीगलौज करने व जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य आरोप में केस दर्ज किया गया है।
रिपोर्ट दर्ज कराने वाला भाजपा नेता अर्जुन कश्यप नगर पंचायत में आउटसोर्स कर्मचारी रह चुका है। उसने पुलिस को बताया कि चार अगस्त को कस्बे के विभिन्न तिराहों, चौराहों पर वह 15 अगस्त और आगामी त्योहारों के मद्देनजर शुभकामनाओं के बैनर-पोस्टर लगा रहा था, जिसमें भाजपा नेताओं के फोटो लगे हैं।
इसी दौरान चेयरपर्सन का प्रतिनिधि बताते हुए धर्मेन्द्र सिंह चौहान मौके पर पहुंचा और बैनर पोस्टर लगाने से रोक दिया। पुलिस ने अर्जुन कश्यप की तहरीर पर धर्मेंद्र कश्यप के खिलाफ रिपोर्ट कर ली और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इधर, चेयरपर्सन प्रियंका सिंह चौहान ने कहा कि उनके प्रतिनिधि धर्मेन्द्र सिंह चौहान पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार और तथ्यहीन हैं। अर्जुन कश्यप नगर पंचायत में आउट सोर्स कर्मचारी था, जिसे छह माह पूर्व कार्य में लापरवाही व कर्मचारियों से विवाद होने की वजह से हटा दिया गया था, तभी से वह द्वेष की भावना रखता है। उसी दुर्भावना से उसने झूठा मामला दर्ज कराया है।
सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज हो गई है, विवेचना के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।