फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dispute over bringing less jewellery for the wedding, groom reached the police station, marriage took place after five hours after compromise

Budaun News: शादी में कम जेवर लाने पर विवाद, दूल्हा थाने पहुंचा, समझौता होने पर हुई पांच घंटे बाद शादी

Sat, 22 Jun 2024 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Dispute over bringing less jewellery for the wedding, groom reached the police station, marriage took place after five hours after compromise
बिल्सी के फतेहनगला गांव में होती शादी।स्रोत-स्वयं
बिल्सी (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव फतेहनगला में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान कम आभूषण लाने को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों में विवाद हो गया। इससे गुस्साया दूल्हा पंडाल छोड़कर थाने पहुंच गया। उसके पीछे-पीछे दुल्हन पक्ष के लोग भी आ गए। उन्होंने दूल्हा और उसके परिवार वालों पर दहेज मांगने का आरोप लगाया, जिससे मामला और बिगड़ता दिखाई दिया, लेकिन बाद में उनके बीच समझौता हो गया। फिर पांच घंटे बाद शादी हो सकी।
विज्ञापन

ग्राम फतेहनगला निवासी मंजू पुत्री सुरेश कुमार की बृहस्पतिवार रात शादी थी। उसकी बरात फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव सिसरका से आई थी। रात करीब 10 बजे बरात गांव में घूमती हुई दुल्हन के द्वार पर पहुंची। खूब आदर सत्कार हुआ। रात 12 बजे तक खाना पीना चलता रहा। तब तक सबकुछ ठीक रहा, लेकिन रात करीब एक बजे जैसे ही दूल्हा पक्ष के लोग डाला लेकर दुल्हन के घर पहुंचे कि दुल्हन के परिवार वाले कम आभूषण लाने पर भड़क गए।
विज्ञापन

उन्होंने दूल्हा रोहित पुत्र कलफ सिंह और उसके परिवार वालों को ताना देना शुरू किया तो दूल्हा नाराज हो गया और भांवरे पड़ने से पहले पंडाल से उठकर बिल्सी थाने पहुंच गया। उसने दुल्हन पक्ष के लोगों पर कम जेवर लाने पर ताने मारने का आरोप लगाया। दूल्हा के थाने पहुंचने की सूचना पर दुल्हन मंजू की मां सोमवती और कई रिश्तेदार भी थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने रोहित और उसके परिवार वालों पर और दहेज मांगने का आरोप लगाया। इससे मामला और बिगड़ गया। थाना पुलिस ने दूल्हा पक्ष के लोगों पर कार्रवाई करने की बात कह दी, जिससे दोनों पक्ष डर गए और उनमें समझौते की बात शुरू हो गई। सुबह करीब आठ बजे उनके बीच लिखित में समझौता हुआ। उसके बाद दूल्हा पंडाल में पहुंचा। फिर दोपहर बाद उसकी मंजू से शादी हुई। शाम करीब तीन बजे मंजू ससुराल के लिए विदा हुई। इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था। उनके बीच समझौता हो गया है और उनकी शादी भी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed