{"_id":"30633c3ac03ed1760b71dd64745c1dce","slug":"dispute-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक पर बैठीं महिलाएं, रेलवे अफसर से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक पर बैठीं महिलाएं, रेलवे अफसर से नोकझोंक
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
Updated Mon, 14 Sep 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माणाधीन मालगोदाम रोड पर हंगामा की शुरूआत दोपहर में उस वक्त हुई जब रेलवे के खंड अभियंता (निर्माण) एलएन मीना आरपीएफ के साथ मौके पर पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले ही कालोनी के लोगों ने महिलाओं की मौजूदगी में निर्माणाधीन सड़क को खोद कर नाली के पानी के निकास के लिए सीमेंटेड पाइप डाल दिया था। खंड अभियंता और आरपीएफ के दरोगा उदयराज ने मजदूरों से पूरे मामले की जानकारी की हासिल कर जेसीबी की मदद से पाइप को उखाड़ कर फेंकवा दिया। कालोनी के लोगों के बुलावे पर पहुंचे सपा नेता सुरेशपाल तोमर ने स्टेशन परिसर में मौजूद रेलवे अफसरों से बात की। पुलिस कार्रवाई की धमकी पर बिफरे सपा नेता ने आरपीएफ दरोगा को भी कार्रवाई का सामना करने की चेतावनी दे डाली। दरोगा और सपा नेता के बीच नोकझोंक भी हो गई।
नाली के मुद्दे पर कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलने से गुस्साई महिलाओं ने कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन को रोकने के लिए रेलवे ट्रैक को घेर लिया। महिलाएं पटरियों पर बैठ गईं। खंड अभियंता और दरोगा ने उन्हें समस्या का समाधान वार्ता के जरिए करने को भरोसा दिलाया तब कहीं जाकर महिलाओं के तेवर नरम पड़े। इसके बाद ही महिलाएं ट्रेन से पहले ट्रैक से हट गईं। खंड अभियंता श्री मीना ने बताया कि वह समस्या का समाधान खोजने के लिए शाम को विभागीय अफसरों से बात करेंगे। अगले दिन सोमवार को कोई न कोई हल ढूंढ़ लिया जाएगा। प्रदर्शनकारी महिलाओं में शशि, राजवती, कमलेश, रामश्री, अनीता, सुमन राठौर, हेमलता और ज्ञानादेवी आदि के अलावा सपा नेता के समर्थक भी शामिल थे।
...जब स्टेशन अधीक्षक को किया बैरंग
उझानी। मालगोदाम के निर्माणाधीन रोड को खोद कर पाइप डाले जाने की सूचना मजदूरों ने स्टेशन अधीक्षक सुधीर कुमार यादव को दी तो वह रेलवे कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। महिलाओं की मानें तो अधीक्षक ने बातचीत करने की वजाय लताड़ना शुरू कर दिया। महिलाएं भी बिफर पड़ीं। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक को आड़े हाथ ले लिया। विरोध की वजह से उन्हें बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
नाली को लेकर कालोनी में गुटबंदी शुरू
उझानी। प्रेम मिल कालोनी की नालियों के पानी के निकास को लेकर रेलवे अफसरों और लोगों के बीच चल रही रस्सकसी के बीच रविवार सुबह में जब निर्माणाधीन सड़क खोदकर पाइप डालने की नौबत आई तो लोगों में से ही कुछेक व्यक्ति स्थान बदलने पर जोर देने लगे। आपस में दो गुट बन गए। उनमें नोकझोंक भी हो गई। महिलाओं में बंटी की ओर से कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ अफद्रता की शिकायत भी की गई है। कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों पक्ष के लोगों से बात कर सच्चाई का भी पता लगाया।