Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dispute erupts during voter mapping in Sher-Andajpur; villagers surround BLO

Budaun News: शेरअंदाजपुर में मतदाता मैपिंग के दौरान विवाद, ग्रामीणों ने बीएलओ काे घेरा

Fri, 05 Dec 2025 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Dispute erupts during voter mapping in Sher-Andajpur; villagers surround BLO
सैदपुर (बदायूं)। वजीरगंज विकासखंड के गांव शेरअंदाजपुर में एसआईआर के दौरान मतदाता मैपिंग को लेकर विवाद हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि बीएलओ ने प्रथम कैटेगरी के लगभग 80 प्रतिशत मतदाताओं को तृतीय कैटेगरी में दर्ज कर दिया है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने बीएलओ को घेर लिया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने तृतीय कैटेगरी में नाम डाले जाने के बारे में बूथ संख्या 397 के बीएलओ ओमप्रकाश से जानकारी मांगी। आरोप है कि बीएलओ ने इस पर अभद्र व्यवहार किया। देखते ही देखते तमाम ग्रामीण एकत्र हो गए और बीएलओ का घेराव कर अपनी नाराजगी जाहिर की। बीएलओ शेरअंदाजपुर के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के मतदाताओं की संख्या 1001 है, जिसमें अब तक 859 मतदाताओं ने फॉर्म भरकर बीएलओ को वापस कर दिए हैं। आरोप है कि 605 फॉर्म प्रथम कैटेगरी के होने के बावजूद बीएलओ ने उसे तृतीय कैटेगरी में मैपिंग कर दी है। इस मामले में ग्राम प्रधान इशरत खान ने बिसौली तहसीलदार समेत विभागीय उच्च अधिकारियों को शिकायत भी भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेताया है कि कोई नाइंसाफी न हो। मतदाता डेटा की सही तरीके से मैपिंग सुनिश्चित की जाए। इधर, बीएलओ ओमप्रकाश ने बताया कि उन्होंने सभी फॉर्म बिसौली तहसील में जमा करवा दिए थे। नियमानुसार रिमैपिंग करवाई जा रही है, उनका कोई घेराव नहीं किया गया। शिकायतों को लेकर लोग इकट्ठे होकर आ गए थे। ग्रामीण उनसे जानकारी मांग रहे थे तो बहसबाजी हो गई थी। उन्होंने किसी के साथ अभद्र व्यवहार नहीं किया है।




पूरा मामला संज्ञान में है। गंभीरता से जांच करवाई जाएगी। गलती साबित होने पर आवश्यक कार्रवाई होगी। शेरअंदाजपुर के लोगों को उन्होंने आश्वस्त कर दिया है। सभी फॉर्मों की रिमैपिंग होगी। - विजय कुमार शुक्ला, तहसीलदार बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed