फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dispute between husband and wife... A young man and two women committed suicide on the same night

Budaun News: पति-पत्नी में विवाद... एक ही रात युवक और दो महिलाओं ने जान दी

Sun, 18 May 2025 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Dispute between husband and wife... A young man and two women committed suicide on the same night
संगीता का फाइल फोटो।
पति और पत्नी के बीच विवाद होना आम बात है लेकिन कई बार झगड़े इतने बढ़ जाते हैं कि इन्हें संभालना मुश्किल हो जाता है। यदि बात नोकझोंक तक सीमित रहे तो ठीक, लेकिन यदि कलह का रूप लेने लगे तो परिवार में माहौल तनावपूर्ण हो जाता है। कलह के कारण कई बार तो दाम्पत्य जीवन में तनाव इतना बढ़ जाता है कि लोग खुदकुशी कर लेते हैं। आपसी झगड़े के बाद जिले में शुक्रवार की रात तीन लोगों ने जान दे दी।
विज्ञापन

-------------
बहन को रुपये देने पर पति पत्नी में झगड़ा, युवक ने की खुदकुशी

संवाद न्यूज एजेंसी

दातागंज। बहन की शादी से पहले शुक्रवार को भाई ने पत्नी से झगड़े के बाद आत्महत्या कर ली। शनिवार को उसका शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलते ही परिवार व गांव के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव परा निवासी मदनपाल (35) पुत्र जीसुख मजदूरी करता था। दो जून को उसकी बहन की शादी होनी है। इसको लेकर घर में तैयारियां चल रहीं थीं। पिता जीसुख ने बताया कि शुक्रवार शाम वह दातागंज से घरेलू सामान लेकर लौटा था। घर आकर कुछ रुपये उसने अपनी बहन को दे दिए। इसी को लेकर पत्नी से विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने पर वह घर से निकल गया और पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने शव लटका देखा तो परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं शादी की तैयारियां रुक गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------

जरीफनगर क्षेत्र के दो गांवों में दो महिलाओं ने की खुदकुशी
संवाद न्यूज एजेंसी

जरीफनगर। थाना क्षेत्र के दो गांवों में दो विवाहिताओं ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। इसमें से एक तीन माह की गर्भवती थी। गर्भवती की मौत की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव मौसमपुर निवासी चरन सिंह ने अपनी बेटी चंद्रवती (23) की शादी करीब तीन साल पहले जरीफनगर क्षेत्र के गांव मझोलरा निवासी कालीचरण के पुत्र भुवनेश के साथ की थी। विवाहिता के मायके वालों ने बताया कि पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। शुक्रवार की रात भी दोनों में विवाद हुआ था। विवाद के बाद दोनों कमरे में जाकर सो गए। शनिवार सुबह जब परिजन जागे तो विवाहिता का शव घर के अंदर कुंडे से लटका मिला। मृतका के ससुराल वालों ने घटना की जानकारी मायके वालों के साथ पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर मामले की जांच शुरू करा दी है। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते थाने में तहरीर दी है।


वहीं, जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव कांकसी निवासी पवनेश की शादी उझानी निवासी तेज पाल की पुत्री संगीता (21) के साथ एक साल पहले हुई थी। संगीता तीन माह की गर्भवती थी। शुक्रवार रात को पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। संगीता ने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह शव लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पुलिस व मायके पक्ष को दी गई। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

संगीता का फाइल फोटो।

संगीता का फाइल फोटो।

संगीता का फाइल फोटो।

संगीता का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed