फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Disappointment among local players after Lionel Messi's retirement

Budaun News: लियोनेल मेसी के संन्यास के बाद स्थानीय खिलाड़ियों में निराशा

Wed, 02 Sep 2026 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 02 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Disappointment among local players after Lionel Messi's retirement
रचित यादव, ​फुटबॉलर
बदायूं। फुटबॉल के जादूगर लियोनेल मेसी के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की खबर के बाद बदायूं के युवा फुटबॉल खिलाड़ियों में निराशा है। स्थानीय फुटबॉल अकादमियों में मेसी को अपना आदर्श मानकर खेलने वाले युवा खिलाड़ी मायूस हैं।
विज्ञापन

कई खिलाड़ी मैदान में मेसी के खेले हुए मैचों की चर्चा करते दिखे। खिलाड़ियों का कहना है कि उन्होंने मेसी को देखकर ही फुटबॉल को कॅरिअर के रूप में चुना था। खिलाड़ी अंकित ने बताया कि ने बताया कि मेसी का बाएं पैर से फुटबॉल को चिपकाकर पूरी डिफेंस को छकाना देखकर मैं उनका फैन बन गया। उसी दिन तय किया था कि फुटबॉलर बनना है। आज उनके संन्यास की खबर से ऐसा लग रहा है जैसे फुटबॉल का एक पूरा युग खत्म हो गया। महिला फुटबॉलर नेहा शर्मा ने कहा कि मेसी ने साबित किया कि विनम्र रहकर भी महान बना जा सकता है। सभी ने एक स्वर में कहा कि मेसी मैदान से भले दूर हो गए, लेकिन उनका जादू और उनकी प्रेरणा हमेशा मैदान पर जिंदा रहेगी। फुटबॉलर चांद मोहम्मद ने बताया कि प्रैक्टिस के दौरान मेसी के वीडियो देखते हैं। खिलाड़ियों के लिए मेसी सिर्फ खिलाड़ी नहीं, एक इमोशन थे।
विज्ञापन

---
फोटो-61
मेसी ने यह सिखाया कि सफलता के लिए लंबा कद नहीं, बड़ा जुनून चाहिए। खेलते समय उनके स्टेप को फॉलो करने फायदा मिलता है।
रजित यादव, फुटबॉलर
-----
---
फोटो- 64
जिस खिलाड़ी को आदर्श मानते हो और उसे खेलता हुआ न देखना उसके फैन के बहुत बुरा लगता है।
इमदाद हुसैन,
---
फोटो-65
मेसी ने जिस तरह फुटबाॅल में अपना नाम कमाया वह हम खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है, उनके खेल को देखना हमारा सौभाग्य रहा।
रेहान शाह

रचित यादव, फुटबॉलर

रचित यादव, फुटबॉलर

रचित यादव, फुटबॉलर

रचित यादव, फुटबॉलर

रचित यादव, फुटबॉलर

रचित यादव, फुटबॉलर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed