फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Disagreements expressed on dislikes

अव्यवस्थाएं मिलने पर जताई नाराजगी     

Sat, 22 Apr 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कादरचौक।
अमर उजाला ब्यूरो/ कादरचौक। Updated Sat, 22 Apr 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Disagreements expressed on dislikes
गेहूं क्रय केंद्रों का न‌िरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
अव्यवस्थाएं मिलने पर जताई नाराजगी     
विज्ञापन

क्रय केंद्रों का निरीक्षण, विधायक ने किसानों की समस्याएं सुनीं
शेखूपुर से भाजपा विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने क्षेत्र में गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने के साथ किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। क्रय केंद्रों पर अव्यवस्थाएं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि क्रय केंद्रों पर शासन की मंशा के अनुरूप व्यवस्थाएं होनी चाहिए।       विधायक धर्मेंद्र शाक्य समर्थकों के साथ पहले भुंडी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने गांव में बैठक कर गांव के लोगों की समस्याओं को सुना। पेयजल और बिजली सप्लाई के संबंध में जानकारी ली। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। इसके बाद उन्होंने यहां क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। भुंडी के बाद विधायक ने कुढ़ाशाहपुर में क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि किसानों को सरकार की ओर से निर्धारित मूल्य मिलना चाहिए। क्रय केंद्रों पर जो व्यवस्थाएं शासन ने निर्धारित की हैं वह पूरी होनी चाहिए। गांव के लोगों ने यहां बिजली सप्लाई की किल्लत के बारे में विधायक को बताया। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर सप्लाई में सुधार के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed