फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Disabled laborer injured after being attacked with a sickle

Budaun News: दिव्यांग मजदूर पर दरांती से हमला कर किया घायल

Fri, 13 Feb 2026 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Disabled laborer injured after being attacked with a sickle
घायल दिव्यांग मजदूर डालचंद्र। संवाद
बिल्सी। ग्राम बमेढ़ में बृहस्पतिवार को हरी मिर्च तोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक दिव्यांग मजदूर की दबंगों ने जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की दरांती से हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना इस्लामनगर क्षेत्र के ग्राम नसरोल निवासी दिव्यांग मजदूर डाल चंद्र पुत्र पूरन लाल बिल्सी क्षेत्र के ग्राम बमेढ़ में एक किसान के खेत पर मजदूरी कर हरी मिर्च तोड़ने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी खेत स्वामी पक्ष से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि दबंगों ने मजदूर पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। इस बीच लोहे की दरांती से भी वार किया गया, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन

घायल मजदूर ने कोतवाली पहुंचकर घटना की शिकायत की। पुलिस ने उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed