{"_id":"658b211498af9fdd2c0ed464","slug":"disabled-child-dies-after-getting-stuck-in-the-trap-of-a-crushing-machine-badaun-news-c-123-1-sbly1004-10506-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कुटी मशीन के पटे में फंसने से दिव्यांग बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कुटी मशीन के पटे में फंसने से दिव्यांग बालक की मौत
विज्ञापन
उसहैत। थाना क्षेत्र के डडिया नगला में मंगलवार सुबह कुटी मशीन के पटे में फंसकर दिव्यांग प्रशांत उर्फ गोलू (12) की मौत हो गई।
हादसा मंगलवार सुबह करीब नौ बजे हुआ। सतेंद्र सिंह यादव इंजन से चलने वाली मशीन से चारा काट रहे थे। इसी दौरान उनका पुत्र प्रशांत उर्फ गोलू शॉल ओढ़कर आ गया। शॉल अचानक मशीन के पटे में फंस गई। यह देखकर जब तक परिवार वालों ने इंजन बंद किया, तब तक बालक की गर्दन कट गई। शोर-शराबा सुनकर गांव के तमाम लोग आ गए।
सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे लेकिन बालक के परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। बाद में परिवार वाले उसका शव अटेना गंगा घाट ले गए। वहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। संवाद