फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Disabled businessman dies after falling from an uncontrolled bike

Budaun News: अनियंत्रित बाइक से गिरकर दिव्यांग व्यापारी की मौत

Fri, 07 Mar 2025 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 07 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Disabled businessman dies after falling from an uncontrolled bike
दहगवां। जरीफनगर के गांव विजयगढ़ी के पास कच्चे मार्ग पर बुधवार रात आठ बजे खेत से लौट रहे दिव्यांग गल्ला व्यापारी की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे व्यापारी की मौत हो गई। परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के गल्ला व्यापारी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

गांव आंतर निवासी गौतम महेश्वरी (34) पुत्र राजकिशोर गल्ला व कबाड़ा खरीदने का व्यापार करते थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। वह एक हाथ से दिव्यांग थे। बुधवार शाम वह पड़ोस के गांव विजयगढ़ी स्थित खेत पर फसल देखने के लिए बाइक से गए थे। रात करीब आठ बजे वह खेत से घर लौट रहे थे। इसी बीच कच्चे मार्ग पर उनकी बाइक किसी तरह अनियंत्रित हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन गल्ला व्यापारी को दहगवां के प्राइवेट अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने गल्ला व्यापारी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed