फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Direct train service for Mathura and Tanakpur from today

मथुरा और टनकपुर के लिए सीधी रेल सेवा आज से, बदायूं के लोगों को भी सुविधा

Thu, 20 Oct 2022 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
Direct train service for Mathura and Tanakpur from today
बदायूं का रेलवे स्टेशन। फाइल फोटो - फोटो : BADAUN
बदायूं। पूर्वोत्तर रेलवे की टनकपुर-मथुरा के बीच सीधी रेल सेवा बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे बृहस्पतिवार से 05062/05063 स्पेशल ट्रेन का संचालन फिलहाल 15 नवंबर तक करेगा। सप्ताह में दो दिन बुधवार और रविवार को ट्रेन का संचालन नहीं होगा।
विज्ञापन

बदायूं से बड़ी संख्या में लोग पूर्णागिरि दर्शन के लिए टनकपुर जाते हैं। बांके बिहारी और श्रीकृष्ण जन्म स्थली मथुरा जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी काफी है। रेल का सफर बस के मुकाबले सुविधाजनक होता है। अब तक बदायूं से पीलीभीत, टनकपुर के लिए सीधी बस सेवा नहीं थी। हालांकि, मथुरा के लिए सीधी बस सेवा है। बदायूं से सोरों और कासगंज के लिए सीधी रेल सेवा भी है, लेकिन मथुरा, हाथरस के लिए सीधी रेल सेवा नहीं थी। बृहस्पतिवार से इस रेल रूट पर शुरू हो रही ट्रेन नंबर 05062/05063 टनकपुर-मथुरा स्पेशल में 12 कोच होंगे। इनमें छह कोच सामान्य श्रेेणी चेयरकार होंगे। ट्रेन का संचालन सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को होगा।
विज्ञापन

ऐसे मिलेगी ट्रेन
ट्रेन नंबर 05062 टनकपुर-मथुरा स्पेशल सुबह पांच बजे टनकपुर से चलेगी। 5-57 बजे पीलीभीत, 7-18 बजे बरेली जंक्शन, 8-02 बजे बदायूं, 9-10 बजे कासगंज और सुबह 11-30 बजे मथुरा पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 05062 मथुरा-टनकपुर स्पेशल मथुरा से 1-45 बजे चलेगी। इसके बाद यह 2-30 बजे हाथरस, 3-40 बजे कासगंज, 4-36 बजे बदायूं, 5-26 बजे बरेली जंक्शन, शाम 6-06 बजे पीलीभीत और 7-42 बजे टनकपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन में बंद हो गई बदायूं से टनकपुर बस सेवा
बदायूं। बदायूं-टनकपुर के बीच सीधी बस सेवा 15 दिन भी नहीं चल सकी। करीब दस महीने के बाद हाल ही के दिनों में बदायूं डिपो ने बदायूं-टनकपुर के बीच पूर्णागिरि मेला के मद्देनजर सीधी बस सेवा शुरू की थी, लेकिन उत्तराखंड परिवहन निगम के टनकपुर डिपो की आपत्ति के बाद बस सेवा बंद कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड परिवहन निगम के बीच बरेली-उत्तराखंड के बीच ही सीधी बस सेवा का अनुबंध है। एआरएम विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि बदायूं-टनकपुर के बीच सीधी बस सेवा पर टनकपुर डिपो ने आपत्ति की थी। इसके बाद बस सेवा बंद की गई है। सीधी बस सेवा शुरू करने के लिए उच्च अधिकारियों से बात की जा रही है।

पूर्वोत्तर रेलवे की मथुरा-टनकपुर के बीच सीधी रेल सेवा बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएगी। टनकपुर-मथुरा स्पेशल का संचालन 15 नवंबर तक किया जाएगा। अच्छे परिणाम आने पर इस रेल सेवा को विस्तार दिया जाएगा। टनकपुर-मथुरा स्पेशल अनारक्षित सवारी गाड़ी है। -राजेंद्र सिंह, पीआरओ डीआरएम इज्जतनगर रेल मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed