फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Direct service by special train for Magh Mela in Prayagraj

Budaun News: प्रयागराज में लगे माघ मेले के लिए विशेष ट्रेन से सीधी सेवा

Sat, 27 Dec 2025 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 27 Dec 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Direct service by special train for Magh Mela in Prayagraj
बदायूं। प्रयागराज में लगने वाले माघ मेले के लिए रेलवे ने जिले के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी है। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने कासगंज से झूसी के बीच एक विशेष माघ मेला ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन बदायूं स्टेशन से होकर गुजरेगी, जिससे मेला अवधि में यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 00501 कासगंज-झूसी विशेष ट्रेन 28, 29 और 30 दिसंबर को संचालित होगी। यह कासगंज से दोपहर 3 बजे रवाना होकर बदायूं स्टेशन पर 3:50 बजे पहुंचेगी। बदायूं और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालु बिना आरक्षण इस सीधी रेल सेवा का लाभ उठा सकेंगे। यह ट्रेन बरेली सिटी, इज्जतनगर, भोजीपुरा और पीलीभीत जैसे प्रमुख स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह 11:30 बजे झूसी पहुंचेगी।
विज्ञापन


वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया इस विशेष ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बदायूं से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माघ मेले में जाते हैं, इसलिए यह विशेष ट्रेन यात्रियों को सुविधा प्रदान करेगी और अन्य ट्रेनों पर भीड़ का दबाव भी कम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed