{"_id":"68dc28effe63a4b92306ced7","slug":"digital-x-ray-machine-installed-in-tb-hospital-badaun-news-c-123-1-sbly1001-148098-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: टीबी अस्पताल में लगी डिजिटल एक्स रे मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: टीबी अस्पताल में लगी डिजिटल एक्स रे मशीन
विज्ञापन
जिला क्षय रोग अस्पताल की बिल्डिंग। संवाद
बदायूं। जिला क्षय रोग अस्पताल में अब मरीजों को पुराने जमाने की एक्स-रे मशीन से परेशान नहीं होना पड़ेगा। यहां जल्द ही डिजिटल एक्स-रे मशीन लगाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग से स्वीकृति मिल चुकी है। अगले माह तक अस्पताल प्रशासन को मशीन मिलने की उम्मीद है।
जिला क्षय रोग अस्पताल में एनालॉग एक्स-रे मशीन लगी हुई है। जो काफी पुरानी हो चुकी है। वह अक्सर खराब हो जाती है। इसके चलते मरीजों को जांच के लिए बार-बार इधर-उधर भटकना पड़ता था। इतना ही नहीं, फिल्म का प्रिंट भी धुंधला आता था, जिससे डॉक्टरों को बीमारी की सही पहचान करने में दिक्कत होती थी। कई बार मरीजों को बाहर के निजी अस्पतालों से एक्स-रे करवाना पड़ता था। इससे उनका आर्थिक बोझ भी बढ़ता था। अस्पताल प्रशासन ने लंबे समय से डिजिटल एक्स-रे मशीन की मांग की थी।
आखिरकार विभाग ने इसे स्वीकृति दे दी है। नई मशीन के लग जाने से मरीजों को कम समय में स्पष्ट रिपोर्ट मिल सकेगी। डॉक्टरों के मुताबिक डिजिटल मशीन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि रिपोर्ट तुरंत स्क्रीन पर दिखाई देती है और जरूरत पड़ने पर उसे बढ़ा-घटाकर साफ-साफ देखा जा सकता है। इससे रोग की सही पहचान और इलाज में काफी मदद मिलेगी। डॉ. दिनेश कुमार का कहना है कि डिजिटल एक्स-रे से मरीजों को समय की बचत होगी और अस्पताल की कार्यप्रणाली भी और अधिक पारदर्शी बनेगी। डिजिटल मशीन लगने के बाद जिला क्षय रोग अस्पताल में जांच सेवाएं और सुलभ होंगी।