{"_id":"6815229360b0a812e0057d40","slug":"digging-started-for-the-underpass-in-malgaon-soon-there-will-be-relief-from-traffic-jam-badaun-news-c-123-1-sbly1006-138674-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मलगांव में अंडरपास के लिए शुरू हुई खोदाई, जल्द मिलेगी जाम से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मलगांव में अंडरपास के लिए शुरू हुई खोदाई, जल्द मिलेगी जाम से निजात
विज्ञापन
मलगांव में अंडरपास के लिए हुई खोदाई। संवाद
बिनावर। बरेली-मथुरा हाइवे के गांव मालगांव के रेलवे फाटक पर अंडरपास निर्माण के लिए खोदाई शुरू हो गई है। यह काम छह माह में पूरा होने की उम्मीद है। यह अंडरपास बनने से हजारों लोगों को जाम से निजात मिलेगी।
मलगांव रेलवे फाटक से रहमा, राजागंज, गुरपुरी, बरी समसपुर, निजामपुर, गिरधरपुर, त्रिलोकपुर, मालगांव गांव के लोग आवाजाही करते हैं। दिन से लेकर रात तक चार से पांच बार क्रासिंग बंद होती है। इस वजह से लोगों को धूप में काफी देर तक क्रासिंग खुलने का इंतजार करना पड़ता है। कई बार एंबुलेंस भी फंस जाती है। इसके अलावा स्कूली बस भी फंस जाती हैं। इन सब समस्या को देखते हुए रेलवे की ओर से अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू कराया है। अभी इसकी खोदाई का काम चल रहा है। इसके बाद स्लैब ढाली जाएगी। यह काम छह माह में पूरा होने की उम्मीद है। रेलवे अधिकारी का कहना है कि अंडरपास बनने में छह माह तक का समय लग जाएगा।
--
उसैत और तकीपुर में निर्माण हो चुका है पूरा
बरेली-मथुरा रेलवे ट्रैक के नीचे गांव तकीपुर और दूसरा गांव उसैत के पास बनाए गए हैं। यह अंडरपास दर्जनों गांव होते हुए थाना कुवंरगांव और बरेली के आंवला को जोड़ते हैं। जबकि तीसरा अंडरपास गांव मोहम्मदपुर में बनाया जा रहा, इसका भी काम तेजी से चल रहा है।