{"_id":"6a1203abbb2f1d79a606cd29","slug":"didhauni-cricket-club-registered-a-resounding-victory-by-12-runs-badaun-news-c-123-1-sbly1006-164532-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दिधौनी क्रिकेट क्लब ने 12 रनों से दर्ज की शानदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दिधौनी क्रिकेट क्लब ने 12 रनों से दर्ज की शानदार जीत
Sun, 24 May 2026 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 24 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित करते आयोजक। संवाद
बिल्सी। अंबियापुर ब्लॉक परिसर मैदान पर चल रहे एपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को दिधौनी क्रिकेट क्लब और रॉयल क्रिकेट क्लब बांस बरौलिया के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए दिधौनी ने 12 रनों से जीत दर्ज कर ली।
मैच की शुरुआत टॉस के साथ हुई, इसमें दिधौनी के कप्तान प्रियांशु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिधौनी टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 70 रन बनाए। टीम की ओर से अखिलेश ने 21 रन की शानदार पारी खेली, जबकि अंकुर ने 13, विक्रम ने 8 और कप्तान प्रियांशु ने दो रन योगदान दिया।
रॉयल क्रिकेट क्लब बांस बरौलिया की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनुराग ने बेहतरीन प्रदर्शन कर तीन विकेट हासिल किए। प्रशांत ने दो और रामचंद्र ने एक विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा।
विज्ञापन
71 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल क्रिकेट क्लब बांस बरौलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही और निर्धारित ओवरों में 58 रन ही बना सकी। टीम की ओर से तेजेंद्र ने 16 रन, प्रशांत ने 13 रन और मोर सिंह ने 6 और तरुण ने 5 रन का योगदान दिया।
दिधौनी की ओर से गेंदबाजी में विक्रम और अखिलेश ने दो-दो विकेट झटके, जबकि सुभाष ने एक विकेट हासिल कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले अखिलेश को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजू शर्मा, मोहित शर्मा फौजी, जाने आलम, शिवम शर्मा, मिंटू सागर, मयंक जैन, मृदुल कुमार, अभिषेक शर्मा, मोहित कुमार, भूपेंद्र, शिवम शर्मा रहे।