{"_id":"5953a0b94f1c1b1b2b8b456f","slug":"diarrhea-patients-with-viral-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल के साथ डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल के साथ डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी
बदायूं।
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
health insurance
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओपीडी में आने वाले मरीजों की तादाद 1200 के पार
300 बेड के जिला अस्पताल में 200 से ज्यादा डायरिया पीड़ित
पूरा जिला वायरल, डायरिया और टाइफायड की चपेट में है। मौसम में रोज हो रहे बदलाव से डायरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोज पहुंचने वाले ऐसे मरीजों की संख्या 1200 के पार हो गई है। इसके साथ ही डायरिया का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। 300 बेड के जिला अस्पताल में 200 से ज्यादा मरीज डायरिया और बुखार के भर्ती हैं।
बदलते मौसम में जिला अस्पताल की ओपीडी के साथ निजी डॉक्टरों के यहां भी मरीजों की लाइन लग रही हैं। डॉक्टरों का कहना कि मौसम परिवर्तन की वजह से डायरिया और वायरल तेजी से फैल रहा है। जिले में डायरिया और वायरल के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। गौर करने वाली बात यह है कि अस्पताल में दवाओं की भी किल्लत बनी हुई है। इमरजेंसी के रिकॉर्ड पर गौर करें तो जिला अस्पताल में डायरिया के औसतन 20 से 25 मरीज रोज भर्ती हो रहे हैं। वायरल के मरीजों की भी यही स्थिति है।
-----
सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा शुरू बदायूं। डायरिया के मरीजों की संख्या में जून के आखिरी सप्ताह में इजाफा होता है। स्वास्थ्य विभाग ने डायरिया के बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए जिले में सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा शुरू कर दिया है। शहर विधायक महेश गुप्ता ने सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा की मौजूदगी में जिला अस्पताल में सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़े का उदघाटन किया। पखवाड़े के दौरान गांव-गांव में कैंप लगाकर डायरिया के रोगियों का इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
--
कोट...
संक्रामक रोगों का सीजन चल रहा है। इसकी रोकथाम को अभियान शुरू कर दिया गया है। जिले में अलग-अलग टीमों गठन किया गया है। संक्रामक रोग नियंत्रण सेल भी पूरी तरह से सक्रिय है।
- डॉ. नेमी चंद्रा, सीएमओ