फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dhgwan health center in-charge of the questioned

दहगवां स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी का जवाब तलब

Thu, 01 Sep 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Thu, 01 Sep 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Dhgwan health center in-charge of the questioned
स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी का जवाब तलब - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
 जिला मुख्यालय पर दो अक्तूबर को मोतियाबिंद के निशुल्क आपरेशन के लिए विशाल शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें जिले के अलावा दूसरे जनपदों एवं आगरा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों द्वारा आपरेशन किए जाएंगे। सभी सीएचसीए, पीएचसी के चिकित्सकों ने फिलहाल 940 मरीजों का चिन्हांकन किया है। बैठक में गैर हाजिर रहने पर नाराज डीएम ने दहगवां के एमओआईसी का जवाब-तलब किया है। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभा कक्ष में सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी आरएन हरित सहित समस्त एमओआईसी के साथ जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी ने बैठक की। डीएम ने जिले के समस्त एमओआईसी को हिदायत दी है कि  बीडीओ, संबंधित निकाय के अध्यक्षों, सभासदों, प्रधानों,  लेखपालों, कोटेदारों, ग्राम विकास अधिकारियों, आशा वर्कर एवं आंगनवाड़ी  कार्यकत्रियों के माध्यम से अधिक से अधिक मोतियाबिंद के आपरेशन के मरीजों  का चयन किया जाए। उन्होंने कहा कि नाम दर्ज कराने वाले मोतियाबिंद के मरीजों की शुगर टेस्ट सहित अन्य जांचें पूरी कर ली जाएं।  निशुल्क आपरेशन के साथ मरीजों को चश्मा और दवाइयां भी निशुल्क दी जाएंगी। जिलाधिकारी ने सभी से रूबरू होकर उनके चिकित्सालय की स्थिति और स्टाफ तथा आपरेशन के बारे में जानकारी हासिल की। बैठक में दहगवां के एमओआईसी अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए उनका जवाब तलब कर कार्रवाई करने के निर्देश सीएमओ को दिए हैं। 
विज्ञापन

तैनाती स्थल पर रहें डॉक्टर और स्टाफ
बदायूं। जिलाधिकारी ने समस्त पीएचसी एवं सीएचसी चिकित्सालयों में कार्यरत चिकित्सकों और स्टाफ को हिदायत दी है कि वह अपने तैनाती स्थल पर ही निवास करें। उन्होंने प्रतिदिन उपस्थिति रहने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। चिकित्सालयों में आने वाले मरीजों को असुविधा नहीं होना चाहिए। जिलाधिकारी ने कादरचौक के ग्राम बेहटा डंबर नगर, मोहम्मद गंज, बादुल्लागंज, रमजानपुर और जगत ब्लाक के ग्राम बरसुनिया, इस्लामगंज, जखेली आदि गांवों में संक्रामक रोगों से पीड़ित मरीजों की अधिक संख्या होने के कारणों को जाना। चिकित्साधिकारियों ने गांवों में जलभराव और गंदगी मुख्य कारण बताए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि संबंधित प्रधानों के सहयोग से पंचायत राज विभाग के सफाई कर्मचारी लगाकर गांवों की सफाई कराई जाए। एमओआईसी अनटाइट फंड में उपलब्ध दस हजार रुपये की राशि से कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराना सुनिश्चित करेें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में स्थापित होंगी दो ब्रॉयलर पेरेंट यूनिट
बदायूं। मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले कार्यक्रम कुक्कुट विकास नीति के तहत जिले में 42 बीघा भूमि में दो यूनिट ब्रॉयलर परेंट फार्म की स्थापना की जाएगी। संभावना व्यक्त की जा रही है कि प्रदेश में यह पहली यूनिट होगी, जो बदायूं जनपद में स्थापित की जाएगी। 
गुरुवार को जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रताप सिंह भदौरिया ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाक्टर एके जादौन के साथ तहसील बिल्सी के ग्राम रसूला स्थित मैसर्स सरदार तथा दयाल फार्म पर पहुंचकर निर्माण कार्य को देखा। दस हजार मुर्गियों से निसेचित (फर्टीलाइज्ड) अंडे प्राप्त किए जाएंगे और फिर 21 दिन हेचरी में रखने के बाद एक दिवसीय चूजे निकाल कर बाजार में बेचे जाएंगे। इन ब्रॉयलर चूजों का लगभग चालीस दिन में करीब 2.25 किलो ग्राम वजन हो जाएगा और ब्रॉयलर (मुर्गा) बाजार में मीट के रूप में बेचा जाएगा। जिलाधिकारी ने उझानी निवासी फार्म के मालिक दिलबाग सिंह से यूनिट के संबंध में जानकारी ली, तो उन्होंने बताया कि उनके परिवारीजन झारखंड और हरियाणा में इस प्रकार की यूनिट चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी चार माह में दोनों यूनिट को क्रियाशील कर दिया जाएगा। यूनिट के मालिक दिलबाग सिंह ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया यूनिट चलाने को अलग से विद्युत फीडर की आवश्यकता होगी, धनराशि स्वयं लाभार्थी द्वारा वहन की जाएगीच। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासनिक स्तर से पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। यहां चिकित्सकों को भी रखे जाने के साथ ही लैब भी स्थापित की जाएगी। 
बैंक ऋण पर सरकार वहन करेगी ब्याज
बदायूं। कुक्कुट विकास नीति के तहत दो करोड़ छह लाख रुपये की लागत से प्रोजेक्ट स्थापित किया जाएगा। कुल लागत का तीस प्रतिशत मार्जिन मनी के रूप में लाभार्थी को जमा करना होगा तथा 70 प्रतिशत बैंक द्वारा ऋण दिया जाएगा। ऋण पर दस प्रतिशत ब्याज सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर एके जादौन ने बताया है कि जनपद में मीट के उद्देश्य से ब्रॉयलर (मुर्गा) दिल्ली, हरियाणा, पंजाब से लाए जाते हैं। यूनिट शुरू होने के बाद बाहर से आना बंद हो जाएंगे, जिससे जनपद से बाहर जाने वाले राजस्व में भी कमी आएगी और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। योजना के संबंध में जानकारी के लिए विकास भवन स्थित मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। 

अब सीडीओ करेंगे लोहिया ग्राम जटा का निरीक्षण
बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी प्रताप सिंह भदौरिया दो सितंबर को प्रात: दस बजे उसावां ब्लाक के लोहिया ग्राम जटा का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता सहित एक दर्जन से अधिक अधिकारियों को गांव में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि गत दिवस विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में बरेली मंडल के आयुक्त प्रमांशु द्वारा गंगा पार बसे लोहिया ग्राम जटा में 2014-15 से अब तक विद्युतीकरण कार्य न कराने पर नाराजगी व्यक्त की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed