{"_id":"63052072eac67e1f1b11794c","slug":"dharna-badaun-news-bly4952894186","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं को लेकर फिर विवाद गहराया, कोतवाली पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं को लेकर फिर विवाद गहराया, कोतवाली पर धरना
विज्ञापन
बिसौली कोतवाली के सामने धरना देते लोग। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली। मोहल्ला गदरपुरा में एक धर्मस्थल के पास स्थित कुएं को लेकर विवाद फिर से गहराने लगा है। कुएं को लेकर गत कई वर्ष से विवाद चल रहा है। कई बार तो तनाव की स्थिति भी बन चुकी है। पिछले वर्ष पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता भी करा दिया था, लेकिन एक बार फिर से मामला गहरा गया है। कुएं की बाउंड्री कराने और यहां गणेश महोत्सव मनाने की मांग को लेकर एक पक्ष के लोगों ने कोतवाली गेट पर धरना शुरू कर दिया है, जबकि दूसरा पक्ष विरोध कर रहा है।
बिसौली के मोहल्ला गदरपुरा में एक धर्मस्थल के पास काफी पुराना कुुआं है। इस कुएं पर दोनों पक्षों के लोग अपना-अपना दावा कर रहे हैं। एक पक्ष के लोगों का कहना है कि दशकों से कुएं पर उनके यहां की विवाह संबंधी रस्मों को पूरा किया जाता है। सोमवार रात एक पक्ष के कुछ लोगों ने कुएं पर गणेश महोत्सव के दौरान गणेश प्रतिमा रखने की बात कही। यह बात दूसरे पक्ष को पता लग गई तो उसने ऐतराज जताया। इस पर मामला गरमाने लगा। मंगलवार को एसडीएम ज्योति शर्मा, सीओ ओजस्वी चावला, इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बात की, लेकिन एक पक्ष के लोग कुएं पर बाउंड्री कराने पर अड़ गए।
मामला कोतवाली पहुंचा तो पता लगा कि पिछले वर्ष दोनों पक्षों में लिखित समझौता भी कराया गया था। एक पक्ष के लोगों का कहना है कि समझौते में बाउंड्री कराने की बात का जिक्र किया गया है। कोतवाली में भी दोनों पक्षों से बात की गई, लेकिन कोई रास्ता नहीं निकला। इसके बाद एक पक्ष के लोग कोतवाली के सामने धरने पर बैठ गए जो देर शाम तक बैठे रहे।
विज्ञापन
-
दो पक्षों के बीच पहले से कुएं को लेकर गतिरोध है। कोई नई परंपरा शुरू नहीं होने दी जाएगी। अगर कोई कानून और शांति व्यवस्था को नुकसान पहुंचाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- ज्योति शर्मा, एसडीएम बिसौली