{"_id":"61c0d4fd45b0fe712443e4b3","slug":"dharna-badaun-news-bly469904779","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार सेवकों का विकास भवन में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार सेवकों का विकास भवन में प्रदर्शन
विज्ञापन
रोजगार सेवकों ने विकास भवन में धरना दिया। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। उप्र रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर पदाधिकारियों ने विकास भवन में धरना-प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
संगठन के जिलाध्यक्ष शेर सिंह यादव ने कहा कि चार अक्तूबर को लखनऊ में मनरेगा सम्मेलन में विभिन्न घोषणाएं ग्राम रोजगार सेवक के हित में कीं। इसमें मानव संसाधन नीति पॉलिसी जॉब चार्ट में मनरेगा के अलावा अन्य कार्य जोड़ने एवं मानदेय वृद्धि, बीमा संबंधी कई घोषणाएं की गईं थी। साथ ही एक माह में शासनादेश जारी करने का वादा भी किया था, लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से आज तक आदेश जारी नहीं हो सका। इसके कारण रोजगार सेवकों में आक्रोश है। कहा कि जब तक उनकी मांगों से संबंधित शासनादेश जारी नहीं हो जाता तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
इस मौके पर श्यामवीर सिंह, सुधीर कुमार सिंह, वेदपाल, ग्रीश यादव, राहुल देव, संतोष कुमार, लायक सिंह, चरन सिंह सहित तमाम रोजगार सेवक शामिल रहे। संवाद