फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   dharmik sthal

धार्मिक स्थल पर फैलाई गंदगी, गांव में तनाव

Tue, 26 Nov 2019 07:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
dharmik sthal
आसफपुर (बदायूं)। फैजगंज बेहटा क्षेत्र में तीन नाबालिगों की हरकत के कारण दो समुदाय के बीच तनाव की स्थिति बन गई। उन्होंने एक धर्मस्थल में घुसकर गंदगी फैला दी। उधर से गुजर रहे लोगों ने जब उन्हें देखा तो पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। इस पर कई थानों की पुलिस और सीओ बिसौली मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा कस्बे के बाहर एक समुदाय का काफी पुराना धर्मस्थल है। कस्बे के आशीष तिवारी पुत्र महेंद्र पाल तिवारी और रमाकांत पुत्र देवीशरण मिश्रा, संतराम मिश्रा पुत्र नारायणदास मिश्रा रविवार शाम अपने खेत देखने शमशानघाट वाले रास्ते से होते हुए जा रहे थे। तभी उन्हें तीन नाबालिग लड़कों को वहां गंदगी फैलाते देखा। उन्होंने तीनों लड़कों को पकड़ लिया। सूचना कस्बे में आग की तरह फैल गई। कुछ ही देर में दोनों समुदाय के दर्जनों लोग आ गए। एक साथ माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी दौरान एक लड़का निकलकर भागने में कामयाब रहा। आशीष तिवारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। जिससे फैजगंज बेहटा, बिसौली और इस्लामनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में सीओ बिसौली राघवेंद्र सिंह राठौर भी आ गए। धर्मस्थल और उसके आसपास इलाके में पुलिस को तैनात कर दिया गया। वहीं पुलिस ने दो लड़कों को अपने कब्जे में ले लिया। उसके बाद उन्हें थाने ले जाया गया, जहां पुलिस ने आशीष तिवारी की तहरीर पर तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


तीन लड़के थे, जिन्होंने धर्मस्थल में घुसकर शिवलिंग को अपवित्र किया है। फिलहाल धर्मस्थल की धुलाई करा दी गई है। लड़कों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बाकी मामला शांतिपूर्ण हैं। पुलिस तैनात कर दी गई है। पकड़े गए लड़कों को सोमवार को बाल गृह बरेली भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राघवेंद्र सिंह राठौर, सीओ बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed