{"_id":"5857f8644f1c1b1f64e391dc","slug":"dharmendra-bilsi-361-inaugurated-construction-works","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मेंद्र ने बिल्सी में 361 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मेंद्र ने बिल्सी में 361 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया
बदायूं ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
धर्मेंद्र ने बिल्सी में 361 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर पालिका चेयरमैन सुषमा मौर्य ने सोने का मुकुट पहनाया
सांसद धर्मेंद्र यादव ने सोमवार को क्षेत्र पंचायत परिसर में विकास कार्यों का लोकार्पण किया। अंबियापुर ब्लॉक के 21, बिसौली के तीन, इस्लामनगर के 10, नगर पालिका बिल्सी के 56 और जिला पंचायत के 271 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया, जिनकी लागत करीब 33.47 करोड़ है। इसके बाद सांसद ने नगर पालिका बिल्सी और अंबियापुर ब्लॉक में जीर्णोद्धार किए गए भवनों का लोकार्पण भी किया।
इस मौके पर सांसद धर्मेंद्र यादव को नगर पालिका की अध्यक्ष सुषमा मौर्य ने सोने का मुकुट पहनाया। इसके साथ ही 51 ग्राम प्रधानों और वार्ड मेंबरों की ओर से चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चंद्रा, पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य, बीडीओ विजेता यादव, प्रेमपाल सिंह यादव, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मुकेश चंद्र जौहरी, फखरे अहमद शोबी, सर्वेश यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान गौरव श्रीवास्तव, अमित ओझा, अंकित वार्ष्णेय, अंबुज वार्ष्णेय, कुंवर वरुण सिंह, सनोज कुमार आदि ने सांसद को ज्ञापन देकर नगर पालिका में नियुक्ति की मांग की।