फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   dhanteras

धनतेरस पर बाजार गुजलार, करोड़ों का कारोबार

Tue, 10 Nov 2015 12:28 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Tue, 10 Nov 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
dhanteras
पंच पर्व दीपावली का आगाज धनतेरस के साथ हो गया। मोटे तौर पर किए गए अनुमान के अनुसार छह उप नगरों समेत जिले में नौ करोड़ से अधिक का कारोबार हो गया। देर रात तक खरीदारी चलती रही। इसमें सोने, चांदी के जेवर, सिक्कों के अलावा चांदी के नोटों की बिक्री हुई। बर्तन बाजार में भी भीड़ उमड़ी। डेली यूज के अलावा पूजा के बर्तन भी खूब बिके। इलेक्ट्रानिक सामान की दुकानों पर खरीदा पहुुंचे। धनतरेस पर स्कूटर, बाइक और कारों की खूब सेल हुई।
विज्ञापन

धन त्रियोदशी के बारे में मान्यता है कि लक्ष्मी के प्रथम चरण पड़तें हैं। उनका वास धातु में होता है। देवी लक्ष्मी की कृपा पाने को लालायित लोगों ने जमकर खरीदारी की। देर रात तक बाजारों में करोड़ों का माल बिक गया। इस मौके पर दुकानदारों और सर्राफों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों को आकर्षक ढंग से सजाया। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए खरीद पर उपहार की भी व्यवस्था की।
विज्ञापन

धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि का प्राकट्योत्सव होने के कारण चिकित्सक वर्ग समेत तमाम लोगों ने भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना की। कई जगह हवन किए गए। श्री शिव भक्त मंडली द्वारा मोहल्ला चौबे स्थित प्राचीन देवी मठिया में भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना की गई। मंडली के अध्यक्ष अमन मयंक शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर भजनों का कार्यक्रम हुआ और प्रसाद वितरण किया गया। गौरव पाठक, दिनेश चंद्र शर्मा, गीता शर्मा, अंजलि शर्मा, सोनाली सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
बाजारों में उमड़ा भीड़ का रेला
--------
बदायूं। शहर कस्बों के बाजारों में धनतेरस पर भीड़ का रेला उमड़ा। सर्राफों और बर्तन विक्रेताओं की दुकानें खचाखच भरी रहीं। बाजारों में भीड़ के कारण जहां-तहां जाम की स्थिति बनी रही। सुबह से ही बाजारों में रौनक दिखी। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने दिन में ही खरीदारी कर ली। शहरी ग्राहक शाम होते ही बाजारों में पहुंचे। यहां मुख्य बाजार, सर्राफा बाजार और बर्तन बाजार के अलावा पुराना बाजार में भारी भीड़ रही।   
-------
भगवान धन्वंतरि का किया पूजन
बिल्सी। दीपावली से दो दिन पूर्व मनाए जाने वाला पर्व धनतेरस नगर समेत क्षेत्र में पूरी श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने अपने-अपने घरों में भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की। बाजार में इस अवसर पर खरीददारों की विशेष भीड़ रही। मुख्य बंबा चौराहा समेत मैन बाजार में कई स्थानों पर जाम की समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ा। धान की खीले एवं चीनी के बने खिलौनों की दुकानों पर काफी भीड़ रही। इसके अलावा शाम को लोगों ने बर्तनों की दुकान पर जमकर खरीददारी की।

----
फोटो-33
धनतेरस पर बेचे 527 बाइक और स्कूटर
बदायूं। धनतेरस के मौके पर  खरीदारी करने का लोगों में खासा उत्साह नजर आया। जीएस हीरो मोटर्स ने  धनतेरस पर 417 बाइक और 110 स्कूटरों की बिक्री की। एजेंसी ने धनतेरस पर  दिवाली धमाका ऑफर के तहत बाइक खरीदने पर सैमसंग का मोबाइल गिफ्ट किया। साथ  ही इंश्योरेंस एवं अन्य आकर्षक उपहार भी दिए। हांडा, बजाज समेत कई एजेंसियों पर वाहन क्रेताओं की भीड़ देखी गई। कारें भी आज के दिन बुक की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed