फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   dhanteras

धनतेरस पर बाजार में उमड़े लोग, किसी ने खरीदी चम्मच किसी ने खरीदी कार

Sat, 26 Oct 2019 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
dhanteras
बदायूं। धनतेरस शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। धनतेरस पर वैसे तो बर्तन, ज्वैलरी, सोना चांदी खरीदना शुभ माना जाता है, लेकिन दोपहिया, चौपहिया वाहनों समेत इलेक्ट्रॉनिक आइटमों की बिक्री भी जोरदार तरीके से हुई। सभी ने अपने जेब के मुताबिक खरीदारी की। चम्मच से लेकर कार तक लोगों ने खरीदी और परिजन के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। सुबह से ही बाजार सज गए थे और लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। दोपहर बाद तो बड़ा बाजार समेत अन्य बाजार में काफी भीड़ हो गई। लोगों में त्योहार को लेकर गजब का उत्साह देखा गया। देर रात तक बाजार गुलजार रहे। सबसे ज्यादा भीड़ बर्तन और सराफा बाजार मेें रही।
विज्ञापन

धनतेरस के दिन सोने और चांदी के आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है। आभूषणों में पहली पसंद खासकर महिलाओं के लिए सोने से बनी ज्वैलरी ही होती हैं। इसलिए बाजार में जेवरों की खरीदारी ज्यादा रही। इसके अलावा सोने-चांदी के सिक्कों और डॉलर की भी ब्रिकी हुई। डायमंड की रिंग को भी लोगों ने खूब पसंद किया। आभूषणों की कई क्वालिटी सराफा बाजार और शोरूमों में देखने को मिलीं। मुहूर्त के हिसाब से भी लोग खरीदारी के लिए निकले। लोगों ने अपनी जेब के मुताबिक खरीदारी की। बर्तनों की बिक्री भी खूब हुई। चूंकि बर्तनों की खरीदारी शुभ मानी जाती है, इसलिए कई लोगों ने चम्मच से लेकर जरूरत के बर्तनों की खरीदारी की। दुकानदारों ने सड़क पर ही फड़ लगाकर बर्तनों को सजा लिया था। लेजर प्रिंट के बर्तन, डिनर सेट, तांबा युक्त स्टील के कुक एंड सर्व हांडी को बहुत पसंद किया।
विज्ञापन

बिल्सी। धनतेरस शुक्रवार को नगर के अलावा सिरासौल, रिसौली, सतेती, खैरी, नगला डल्लू, वैन, सिध्दपुर, रायपुर बुजुर्ग समेत सभी गांवों में धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने बाजार में जाकर सराफा और बर्तन की दुकानों पर जमकर खरीदारी की। बाद में कुबेर की पूजा-अर्चना भी की। सुबह से ही बाजार में खरीदारों की भीड़ देखने को मिली। सहसवान और बिसौली के बाजार में भी खरीदारों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण विक्रेताओं की भी रहीं चांदी
धनतेरस पर शहर के इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम और दुकानदारों की भी चांदी रही। बजट के अनुसार लोगों ने अपनी जरूरत के उपकरण खरीदे। एलईडी, साउंड सिस्टम, माइक्रोवेव, वाटर प्यूरीफायर, इंडक्शन चूल्हा, वॉशिंग मशीन की खूब सेल हुई। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर विशेष छूट के साथ बंपर इनाम भी ग्राहकों को दिया जा रहा था।

ब्रांडेड कपड़ों के शोरूम में उमड़ी रही भीड़
दीपावली में कपड़ों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ ब्रांडेड शोरूम और शापिंग माल्स की ओर उमड़ पड़ी। दीपावली पर लोग नये कपड़े पहनकर मां लक्ष्मी और गणेश का पूजन करते हैं। युवा पीढ़ी का रुझान ब्रांडेड परिधानों की ओर ही अधिक रहता है। इसके चलते शहर में बने कई शोरूम में युवाओं, युवतियों, बच्चों और महिलाओं की भीड़ देखी गई। हर किसी ने अपने पसंद के कपड़े खरीदे।

पटाखों का सज गया बाजार, आने लगे खरीदार
शहर के एसके कॉलेज के मैदान पर पटाखों की दुकानें सज गई हैं। इस बार यहां 71 दुकानें लगाई गई हैं। दुकानदार गुरुवार की रात भर दुकानों को सजाने में लगे रहे। शुक्रवार को दोपहर बाद से खरीदार आना शुरू हो गए, जिससे दुकानों पर भीड़ हो गई। इस बार ब्रांडेड पटाखों की दुकानें अलग लगी हैं। जिन पर क्वालिटी पसंद लोग आ रहे हैं। हर कीमत के पटाखे इस बाजार में मौजूद हैं। सुरक्षा की दृष्टि से दुकानदारों ने आगे बुझाने के यंत्र भी दुकान पर रख रखे हैं। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर मौजूद रहेगी।

भगवान धन्वंतरि का हुआ पूजन
उझानी। धन्वंतरि जयंती के उपलक्ष्य में भगवान धन्वंतरि का पूजन घंटाघर मार्केट पर किया गया, जिसका शुभारंभ वैद्य चन्द्रपाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। व्यापारी नेता अभिनव सक्सेना ने पधारे सभी वैद्यों का तिलक एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। वैद्य राजेंद्र प्रकाश जी ने आयुर्वेद की महत्ता एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस मौके पर संजीव कुमार सिंह, संजय पाल, रविशंकर, डॉ. आशीष शर्मा, डॉ. अशोक कुमार गोयल, डॉ. आलोक गुप्ता, डॉ. ब्रह्म नारायण शर्मा, डॉ. ओम विश्वास आदि मौजूद रहे।


शहर में 75 करोड़ से अधिक कारोबार का अनुमान
सराफा कारोबारियों के मुताबिक अकेले शहर में 10 करोड़ का सराफा कारोबार होने का अनुमान है, जबकि इलेक्ट्रानिक्स, वाहन आदि मिलाकर यह आंकड़ा 75 करोड़ से ऊपर पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed