फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   DGM of PCF record demarche

पीसीएफ के डीजीएम ने रिकार्ड तलब किए

Thu, 09 Jun 2016 09:05 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 09 Jun 2016 09:05 PM IST
विज्ञापन
वजीरगंज कस्बे में यूपी कोऑपरेटिव गोदाम में नकली डीएपी पकड़े जाने के मामले की जांच कर रहे डीजीएम (पीसीएफ) ने रिकार्ड तलब किए थे, जिन्हें भेज दिया गया है। आरोपी विजय सिंह के निलंबित होने की जांच कर रहे डीजीएम को प्रयोगशाला की रिपोर्ट भी भेजी जाएगी। डीजीएम की जांच के बाद आरोपी विजय पर विभागीय कार्रवाई उन्हीं के स्तर से होगी।  
विज्ञापन

वजीरगंज कस्बे में 13 मई की रात नकली खाद मिलने की सूचना पर यूपी कोऑपरेटिव फेडरेशन के गोदाम में छापा मारा गया था, जिसमें इफको की नकली डीएपी के 380 कट्टे, डीएपी के 50 खाली पैकेट, 150 पैकेट सुपर खाद, इलेक्ट्रॉनिक धर्मकांटा और पैकेट सीज करने की मशीन मिली थी। मेरठ स्थित प्रयोगशाला में भेजे डीएपी के दो सैंपल की जांच प्रयोगशाला से आ गई है। इसमें मानक के अनुसार 18 फीसदी नाइट्रोजन के स्थान पर 11.20 फीसदी और 46 फीसदी फास्फोरस के स्थान पर 28.66 फीसदी फास्फोरस मिली। मामले में पीसीएफ के भंडारण प्रभारी विजय सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद लिपिक को पीसीएफ के अधिकारियों ने 20 मई को निलंबित कर दिया गया था। साथ ही लिपिक को मुरादाबाद स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में संबद्ध कर दिया गया था। इस मामले की जांच अलीगढ़ के डीजीएम पीसीएफ प्रमोद यादव को दी गई थी। यादव ने इस जांच से जुड़े प्रपत्रों को जांच के लिए तलब किया है। इससे जल्द ही मामले की जांच पूरी होने की उम्मीद नजर आ रही है, क्योंकि लैब की रिपोर्ट से डीएपी नकली होने के साथ उसमें तत्वों की कमी थी। इस बारे में पीसीएफ के जिला प्रबंधक शशि शेखर का कहना है कि इस मामले से संबंधित रिकार्ड जांच अधिकारी को भेजे जा चुके हैं। अब आगे की कार्रवाई वह ही करेंगे।
विज्ञापन


डीएम की अनुमति के बाद होगी नीलाम 
बदायूं। नकली खाद बनाने की फैक्ट्री वजीरगंज में पकड़े जाने के दौरान वहां पर मिली खाद को नीलाम किया जाएगा। इसके लिए डीएम से अनुमति मिलने के बाद खाद की नीलामी होगी। इसके लिए कृषि विभाग के अधिकारियों ने तैयारी कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वजीरगंज कस्बे में 13 मई की रात को नकली खाद मिलने की सूचना पर यूपी कोऑपरेटिव फेडरेशन के गोदाम में छापा मारा गया था, जिसमें इफको की नकली डीएपी के 380 कट्टे, डीएपी के 50 खाली पैकेट, 150 पैकेट सुपर खाद, इलेक्ट्रॉनिक धर्मकांटा और पैकेट सीज करने की मशीन मिली थी। इस बारे में जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि वजीरगंज में मिली नकली खाद की रिपोर्ट आने के बाद उसमें मिले तत्वों के आधार पर खाद की नीलामी की जाएगी। इसके लिए डीएम से अनुमति लेनी होती है। डीएम की अनुमति मिलने के बाद नकली खाद की नीलामी की जाएगी और प्राप्त धनराशि को सरकारी कोष में जमा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed