फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   devutthan Ekadashi

देवोत्थान एकादशी आज, शुरू होंगे बैंड बाजा बरात

Sun, 14 Nov 2021 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
devutthan Ekadashi
devutthan Ekadashi
बदायूं। कार्तिक शुक्ल पक्ष देवोत्थान एकादशी रविवार को है। एकादशी का मान इस दिन सूर्योदय से लेकर अगले दिन यानी सोमवार को सूर्योदय तक रहेगा। इस एकादशी के साथ ही चार महीनों से रुके हुए मांगलिक कार्य भी शुरू हो जाएंगे। शहर समेत देहात में बड़े पैमाने पर शादी व अन्य कार्यक्रम होने हैं। इस साल नवंबर व दिसंबर मिलाकर कुल 15 विवाह मुहूर्त है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी का असर अब तक केवल सेहत पर ही नहीं पड़ा बल्कि आर्थिक मोर्चे पर भी पड़ा था, इससे लोगों को काफी नुकसान सहना पड़ा। खासकर, तमाम किस्म की पाबंदियों की वजह से शादियों पर भी इसका असर देखने के लिए मिला था। इससे जुड़े तमाम व्यापारिक गतिविधियां भी लंबे समय तक ठप रहीं, लेकिन अब देवोत्थान एकादशी का अवसर कारोबारियों के लिए भी नई उम्मीदों की सौगात लेकर आया है। क्योंकि इस बार कोरोना वायरस का इतना ज्यादा डर नहीं है। ऐसे में शादियों के लिए अत्यंत शुभ माने जाने वाले इस मुहूर्त को लेकर सभी बेसब्री से इंतजार में थे। अब उनका इंतजार पूरा हो गया और रविवार से शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

-
पैलेस, बैंक्वेट हाल की हो रही बुकिंग
कोरोना काल में शादियों का सिलसिला थमा रहा। इस कारण इससे जुड़े तमाम कार्यों के लोगों को लंबे समय तक मंदी का सामना करना पड़ा था लेकिन अब हालात बिल्कुल बदल गए हैं। नवंबर में भी सात मुहूर्त हैं। इसके चलते शहर के अच्छे 11 पैलेस व बैंक्वेट हॉल में बुकिंग काफी मिली है। यहां तक कि वहां पर एक भी दिन खाली नहीं है। इसके अलावा शहर के बाहर स्थित बैंक्वेट हॉल भी में बुकिंग धड़ल्ले से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ये सीजन जाएगा मुनाफा देकर
कैटरिंग कारोबार के लिए भी यह मुहूर्त काफी अच्छा रहने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे जुड़े टेंट संचालक गिरीश चंद्र ने बताया कि कोरोना काल के बाद में अब जाकर राहत के कुछ पल दिखाए हैं। ऐसे में इस बार शादी की बुकिंग लगातार आ रही है। पूरी उम्मीद है कि यह सीजन मुनाफा देकर जाएगा।
-
साज-सज्जा के कारोबार में आने लगी रौनक
शादी के अवसर पर साज-सज्जा का विशेष महत्व रहता है। इसे देखते हुए कास्मेटिक कारोबारियों के साथ ब्यूटीशियन भी पूरी तरह से तैयार हैं। इंदिरा चौक निवासी ब्यूटी पार्लर संचालक सीमा यादव कहतीं हैं कि नए सीजन में दुल्हन की सजावट के लिए उनके पास बुकिंग आ रही हैं। उम्मीद है कि सीजन नई खुशियां लेकर आएगा।
-
ये हैं शुभ मुहूर्त के दिन
पंडित गिरीश कुमार शर्मा ने बताया कि नवंबर में 14, 16, 20, 21, 28, 29 और 30 को विवाह के लिए शुभ मुहूर्त है। वहीं दिसंबर में 1, 2, 7, 8, 9, 11, 12 और 13 को विवाह के लिए शुभ मुहूर्त रहेंगे।

-
भगवान विष्णु और लक्ष्मी की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा आज
बदायूं। बिल्सी रोड स्थित गांव भरकुइयां में रविवार को देवोत्थान एकादशी पर नवनिर्मित लक्ष्मी नारायण मंदिर में भगवान विष्णु और लक्ष्मी की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। भरकुइयां के मूल निवासी पंडित मुन्नालाल शर्मा करीब 60 वर्ष पहले दिल्ली जाकर बस गए थे। उनके पुत्रों मदनमोहन शर्मा, बृज मोहन शर्मा और हरि मोहन शर्मा उर्फ बब्बू ने अपने गांव में मंदिर का निर्माण कराने के साथ शारदीय नवरात्र में यहां नौ देवियों की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कराई थी। हरि मोहन शर्मा रविवार को यहां मंदिर में भगवान विष्णु और लक्ष्मी की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कराएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed