फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Devotees put Faith 's dip

श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Sat, 04 Apr 2015 11:31 PM IST
Ujani
Ujani Updated Sat, 04 Apr 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Devotees put Faith 's dip

चैत्र पूर्णिमा पर शनिवार को कछला गंगाघाट आस्था से सराबोर हो गया। हजारों की संख्या में जुटे महिला-पुरुषों ने आस्था की डुबकी लगाई। पूरा घाट हर-हर गंगे से गूंज उठा।

विज्ञापन

कछला गंगाघाट पर तड़के से शुरू स्नानार्थियों के पहुंचने का सिलसिला दोपहर तक चला। हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। डुबकी लगाकर सूर्य देव को अर्क दिया। पूजा-अर्चना भी की गई। चंद्रग्रहण का सूतक काल शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं ने हवन भी कराया। घर-परिवार में सुख और समृद्धि की कामना भी की गई। महिलाओं ने संकीर्तन करते हुए कन्या भोज भी कराया।
विज्ञापन

घाट पर ही लगे मेला में महिलाओं की खासी भीड़ रही। बच्चों ने मनोरंजन के संसाधनों का लुत्फ उठाया। आश्रमों में भी धार्मिक कार्यक्रम हुए। स्नानार्थियों की सुविधा के कछला चौकी पुलिस के अलावा आसपास के थानों का फोर्स भी लगाया गया था। नगर पंचायत प्रशासन ने स्थानीय स्तर की सुविधाएं मुहैया कराईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल पर लगा दो घंटा तक जाम
उझानी। स्नानार्थियों की भीड़ और निजी वाहनों की संख्या अधिक होने की वजह से कछला पुल पर नौ बजे के करीब जाम लगने लगा। देखते ही देखते जाम में इधर पुलिस चौकी और कासगंज की ओर सोरों पुलिस के बैरियर तक वाहन फंस गए। करीब दो घंटा तक भारी वाहनों समेत रोडवेज बसों में सवार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed