फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   devlopment

जाम दूर करने को किया जा रहा इंतजाम, शासन ने मांगा दूसरे बाईपास का प्रस्ताव

Mon, 27 Sep 2021 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
devlopment
बदायूं। लोक निर्माण विभाग ने शहरवासियों की जरूरत पर एक बाईपास बनाया था। इससे शहर के लोगों को जाम से राहत मिली है। शहरवासियों ने नगर विकास राज्यमंत्री से दूसरे बाईपास की मांग की थी इसके बाद शहर को एक रिंग रोड मिल जाएगी। पिछले दिनों राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले ओर इसे बनवाने की मांग की। शासन से अब लोक निर्माण विभाग से दूसरे बाईपास का प्रस्ताव मांगा है। अमर उजाला भी इस प्रकरण को उठाता रहा है।
विज्ञापन

शहरवासियों के लिए सबसे बड़ी समस्या जाम की है। इससे निजात दिलाने के लिए शहर के बाहर एक बाईपास बनाया गया। इसकी वजह से शहरवासियों समेत अन्य जिलों से आने-जाने वाले लोगों को भी काफी राहत मिली थी, लेकिन समय के साथ लोगों को दूसरे बाईपास की जरूरत होने लगी। लोगों की समस्या को देखते हुए अमर उजाला ने दूसरे बाईपास के मुद्दे को उठाया। वहीं जनता व संगठनों ने अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक गुहार लगाना शुरू कर दी। ऐसे में राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने इसे लेकर प्रयास शुरू कर दिए।
विज्ञापन

उसके बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से दूसरे बाईपास बनाने को लेकर सर्वे किया गया। इसमें करीब साढ़े 18 किमी का बाईपास बनाने की बात तय हुई और फाइल शासन को भेज दी गई। कोविड की वजह से काफी समय मामला ठंडे बस्ते में चला गया। ऐसे में नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर इसको बनवाने की मांग की। इस सिलसिले में बदायूं में दूसरा बाईपास बनाने को लेकर फिर से प्रस्ताव मांगा गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इन गांवों से होकर निकल सकता है बाईपास
खेड़ा बुजुर्ग, अतापुर, नगला शर्की, बुधवाई, पड़ौआ, मानपुर, कलचौरा, रसूलपुर विलहरी, रुपापुर, दौरी निरोत्तमपुर, हादीपुर, फिरोजपुर, इकलरी, पलिया आदि गांवों प्रस्तावित बाईपास के दायरे में आ सकते हैं। यहां के किसानों की भूमि इसमें अधिग्रहित की जाएगी।
-
यहां मिलेगी जाम से निजात
बदायूं शहरी भाग में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। वहीं बरेली, मुरादाबाद से फर्रुखाबाद, उसावां, शाहजहांपुर, पटियाली, एटा, आगरा आदि के लोगों को फायदा मिलेगा।

-
अभी शहर के बाहर एक बाईपास बना हुआ है। इससे लोगों को काफी राहत मिली है लेकिन शासन से दूसरे बाईपास (रिंग रोड) को लेकर प्रस्ताव/ आख्या मांगी गई है।
- अमर सिंह, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
--------------
शहर में जाम की समस्या से लोगों को काफी दिक्कत होती है। लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए दूसरे बाईपास (रिंग रोड) बनवाने की मांग मुख्यमंत्री से मिलकर की थी। प्रयास रहेगा कि जल्दी ही इसे मंजूरी मिल जाए।
- महेश चंद्र गुप्ता, नगर विकास राज्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed