{"_id":"590f671f4f1c1b38548511b6","slug":"development-of-society-without-education-is-not-possible-t-prasad","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा के बगैर समाज का विकास संभव नहीं: टी प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा के बगैर समाज का विकास संभव नहीं: टी प्रसाद
अमर उजाला ब्यूरो बिल्सी।
Updated Mon, 08 May 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
जयंती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमधाम से मनाई गई चंद्रगुप्त अशोक की जयंती
नगर के बाईपास मार्ग स्थित रामा फार्म हाउस में रविवार को चंद्रवती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य एवं प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांधा। यहां सबसे पहले भगवान बुद्ध के समक्ष मुख्य अतिथि रहे पूर्व आईएएस टी प्रसाद शाक्य समेत कई लोगों ने दीप प्रज्वलित किया। उसके बाद बच्चों ने बुद्ध वंदना पेश की। शिक्षा पर जोर देते हुए प्रसाद ने कहा कि शिक्षा के बिना किसी भी समाज का विकास संभव नहीं है। इसलिए मौर्य-शाक्य समाज के लोगों को चाहिए वह अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाकर उन्हें उच्च पदों पर पहुंचाएं। इससे समाज का विकास काफी तेज गति होगा।
कार्यक्रम की संयोजक रही जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य ने अपर आयुक्त एके सिंह, कुलसचिव साहबलाल मौर्य, एसडीएम लालता प्रसाद शाक्य, डिप्टी रजिस्ट्रार वीके मौर्य, डिप्टी कमिश्नर व्यापार कर आरके सिंह, जिला गन्ना अधिकारी दिलीप कुमार सैनी, सहायक आयुक्त व्यापार कर बाईपी सिंह, सब रजिस्ट्रार राकेश कुमार, एआरओ एसपी शाक्य, डीआई पवन कुमार शाक्य, प्रोफेसर योंगेद्र मौर्य, डॉ.सुरेंद्र मौर्य आदि को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। पंचशील नाट्य कला केंद्र की ओर से विभिन्न नाटक भी प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर हरस्वरुप शाक्य, रामेश्वर शाक्य, निहाल मौर्य, टिंकू शाक्य, राजेंद्र मौर्य एड. बालजीत मौर्य, रविंद्र शाक्य, अनोखे लाल, डा.बीपी मौर्य, शिवशंकर मौर्य, राजाराम शाक्य, चंद्रपाल शाक्य, पुष्पेंद्र शाक्य, श्यामलाल शाक्य, महेंद्र शाक्य, राजू मौर्य, राकेश मौर्य, दिनेश बाबू, मुकेश चंद्र, वासुदेव, देवेंद्र शाक्य, किशनलाल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता ममता शाक्य ने तथा संचालन एआरओ एसपी शाक्य ने किया।