फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Deputy CMO will see how patients are getting treatment at night in government hospitals

Budaun News: सरकारी अस्पतालों में रात को कैसा मिल रहा मरीजों को इलाज, डिप्टी सीएमओ देंखेगे

Wed, 22 Mar 2023 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Deputy CMO will see how patients are getting treatment at night in government hospitals
(22 बीडीएन-27)सीएमओ कार्यालय।संवाद
- सीएचसी-पीएचसी से शाम ढलने के बाद स्टाफ के लापता होने की शिकायत पर सीएमओ ने बनाई रणनीति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जिले में अब सीएचसी और पीएचसी पर तैनात स्टाफ शाम ढलने के बाद मुख्यालय नहीं छोड़ पाएगा। रात में किसी भी समय स्वास्थ्य अधिकारी सीएचसी-पीएचसी का निरीक्षण कर सकते हैं। सबसे पहले सभी डिप्टी सीएमओ को इस कार्रवाई में शामिल किया जा रहा है। योजना के तहत डिप्टी सीएमओ रात में अस्पतालों का निरीक्षण कर सीएमओ को रिपोर्ट करेंगे।
जिले की सीएचसी और पीएचसी से शाम ढलने के बाद स्टाफ के लापता होने की शिकायतें सबसे ज्यादा आती हैं। सच्चाई भी यह है कि सीएचसी और पीएचसी पर मरीजों को ढंग से नहीं देखा जाता है। सामान्य मरीजों को ही रेफर कर दिया जाता है। ऐसे में गंभीर मरीजों को भर्ती भी नहीं किया जाता। उनको प्राथमिक उपचार दिए बिना ही जिला अस्पताल भेज दिया जाता है। इससे कई मरीजों की जान भी चली जाती है।
विज्ञापन

अब शासन का पूरा जोर स्वास्थ्य सेवाओं को और ज्यादा बेहतर करने पर है तो सीएमओ ने भी यहां रणनीति तैयार कर ली है। रणनीति के तहत रोजाना डिप्टी सीएमओ स्तर के अधिकारी अपने-अपने तहसील क्षेत्रों में सीएचसी का निरीक्षण करेंगे तो सीएमओ भी रोजाना दो सरकारी अस्पतालों का जायजा लेंगे। ताकि व्यवस्था को पूरी तरह से पटरी पर लाया जा सके और लापरवाह स्टाफ पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय का कहना है कि डिप्टी सीएमओ रोजाना रात को सीएचसी और पीएचसी का निरीक्षण करेंगे, ताकि लापरवाह स्टाफ पर कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा वह खुद इस रात को निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed