फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   deputy cm

अखिलेश अपने कार्यकाल के कामों को याद कर लेंगे तो खुद शर्म आ जाएगी: मौर्य

Fri, 22 Nov 2019 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
deputy cm
बदायूं। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बीएल वर्मा की बेटे की शादी समारोह में शामिल होने बदायूं पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बदायूं क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा तो भाजपा सरकार की खूबियां गिनाईं। बोले- 30 माह की भाजपा सरकार ने जितना काम किया उससे विरोधियों में घबराहट है। जिन्होंने गड्ढायुक्त प्रदेश दिया अब वह सवाल उठाते हैैं कि हम गड्ढे वाली सड़कें दे रहे है। पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वह अपने कार्यकाल के कामों को याद कर लेंगे तो उन्हें खुद शर्म आ जाएगी।
विज्ञापन

यहां उन्हाेंने सड़कों के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पिछली सरकारों में केंद्र की योजनाओं का लाभ जनता को नहीं मिल पा रहा था। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद डबल इंजन वाली सरकार तेजी से विकास कार्य कर रही है। अब केंद्र की सर्वाधिक योजनाओं का लाभ प्रदेश को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मंत्र को दोहराते हुए बोले कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास को आगे बढ़ाने में प्रदेश काम कर रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जिस तरह केंद्र सरकार देश को दुनिया में प्रथम स्थान तक पहुंचाने में काम कर रही है उसी थ्योरी पर प्रदेश सरकार सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में काम कर रही है।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वह सपा सरकार ने हाईवे बनाया, एक्सप्रेस वे बनाया, लेकिन एक्सप्रेस वे के दाए- बाएं तरफ बसे गांव में रहने वाले गरीब और किसान मजदूरों की ओर ध्यान नहीं दिया, लेकिन अब भाजपा सरकार ने तय किया एक्सप्रेस वे, नेशनल, स्टेट हाईवे हो या जिले की कोई भी सड़क बने, अगर सात मीटर चौड़ी सड़क किसी गांव के आसपास से गुजरती है और उस गांव में 250 तक की आबादी रहती है तो पांच किलोमीटर अंदर तक उसको मुख्य मार्ग से जोड़ने का काम करेंगे। प्रदेश में ऐसे 1361 गांवों को चिह्नित किया जिनमें 934 करोड़ की लागत से सड़कें बनेंगी। इनमें बदायूं की भी छह सड़कें भी शामिल हैं। इसके अलावा जिले की नौ करोड़ की लागत से छूटी तीन सड़कों को भी सरकार ने प्राथमिकता से लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप और शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने भी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए योजनाएं गिनाईं। इससे पूर्व पुलिस लाइन पर बनाए गए हेलीपैड पर उपमुख्यमंत्री का सलामी दी गई। इस दौरान डीएम कुमार प्रशांत, एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

टॉपर बच्चों के स्कूलों तक बनेंगी सड़कें
बदायूं। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर उपमुख्यमंत्री बोले कि प्रदेश में पहले नकल माफिया का बोलबाला था। विद्यार्थियों के दिमाग में भी था कि नकल से पास हो जाएंगे। भाजपा सरकार ने प्रदेश में नकल माफिया की कमर तोड़ी। अब विद्यार्थी अपनी मेहनत के दम पर पास हो रहे हैं। कहा कि जब उन्हें एक बार मेधावी बच्चों को संबोधित करने का अवसर मिला तो उसी दिन उन्होंने संकल्प लिया था ऐसे मेधावी बच्चों के घर तक सड़क बनाने का काम करेंगे, जो प्रदेश में टॉप-20 में आएंगे। ऐसे में जो सड़क बनेगी, उस सड़क का नाम डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम गौरव पथ नाम रखा था। उसमें बदायूं का भी एक बच्चा था। उस बच्चे ने उनसे कहा था कि उसके घर तक की तो सड़क बनी है, लेकिन स्कूल तक सड़क नहीं बनी है। वह बच्चा चाहता था कि स्कूल की सड़क बन जाए, ऐसे में उस बच्चे के कहने से उसके स्कूल तक की सड़क बनवायी। अब इस वित्तीय वर्ष में निर्णय लिया है कि जो भी विद्यालय से टॉपर बच्चे का प्रदेश की सूची में अपना नाम दर्ज कराएंगे। उन बच्चों के स्कूल तक की सड़क बनाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed